हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

देश में अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया अलर्ट

मानसून बंगाल की खाड़ी में दस्तक दे चुका है और भारतीय सीमा में एंट्री के लिए तैयार है। मानसून के असर से राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। कुछ राज्यों में गर्मी भी अपने चरम पर है।

विज्ञापन
आज का मौसम, 18 May 2025 IMD Weather Forecast LIVE

Live Updates

22:19 (IST) 18 May 2025

देश में अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया अलर्ट

देश में अगले 7 दिनों मौसम कैसा रहेगा? कहां बारिश होगी और कहां लू चलेगी? इसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने क्या अलर्ट जारी किया है।

मौसम और मानसून से जुड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक -

60 किमी की स्पीड से आएगी आंधी, गिरेंगे ओले, दिल्ली-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, आगे बढ़ा मानसून!
16:00 (IST) 18 May 2025

Aaj Ka Mausam LIVE: यूपी में 24 घंटे बाद मिलेगी 'लू' से राहत

मौसम विभाग के मुताबिक, 19 मई से उत्तर प्रदेश के दोनो संभागों में बादलों की आवाजाही रहेगी। कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने व हल्की बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं बांदा, चित्रकूट, फ़तेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में हीट वेव की चेतावनी है।

13:48 (IST) 18 May 2025

Aaj Ka Mausam LIVE: जम्मू-कश्मीर में तूफानी हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में 19 से 23 मई के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज, चमक के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 19 से 23 मई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में गरज, चमक के साथ 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

19 से 21 मई के बीच पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज, चमक के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 19 मई को हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। 19 से 23 मई के बीच पश्चिमी राजस्थान में तेज धूल भरी हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे चलने की संभावना है।

13:13 (IST) 18 May 2025

Aaj Ka Mausam LIVE: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और मध्य भारत में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड में गरज, चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले 7 दिन के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार में गरज, चमक और 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

19 मई को बिहार और झारखंड में, 19 से 21 मई के बीच विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 70 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 19 से 21 मई के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना होने की संभावना है।

12:25 (IST) 18 May 2025

Aaj Ka Mausam LIVE: मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम भारत में 19 से 23 मई के बीच मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात में, 19-20 मई को कोंकण और गोवा में गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 21 से 23 मई बीच कोंकण और गोवा में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना है।

19 और 20 मई को मध्य महाराष्ट्र में, 21 मई को मराठवाड़ा में 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो बढ़कर 70 किमी प्रति घंटा हो सकती हैं।19 से 22 मई के बीच दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में छिटपुट से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है। 19 से 23 मई के बीच दक्षिण कोंकण और गोवा में, 20 से 22 मई के दौरान कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश होगी।

11:38 (IST) 18 May 2025

Aaj Ka Mausam LIVE: केरल-तमिलनाडु में तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिन केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक में आंधी आने, बिजली कड़कने और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक में आंधी चल सकती है। बिजली कड़कने और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

19 से 23 मई के बीच तटीय कर्नाटक, केरल, माहे में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 19 से 21 मई के बीच आंतरिक कर्नाटक, 19-20 मई को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में, 19 मई को रायलसीमा, 19 और 20 मई को लक्षद्वीप, 20 मई को केरल और माहे, तटीय कर्नाटक में; 19 और 20 मई को उत्तर आंतरिक कर्नाटक में, 19 मई को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

10:45 (IST) 18 May 2025

Aaj Ka Mausam LIVE: असम और मेघालय में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिन गरज, चमक के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। 19 से 21 मई के बीच अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 19 से22 मई के बीच असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

10:04 (IST) 18 May 2025

Aaj Ka Mausam LIVE: पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 21 मई के आसपास कर्नाटक तट से दूर पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। 22 मई के आसपास उसी क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके उत्तर की ओर बढ़ने और आगे तीव्र होने की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हवाओं के साथ देखा जा रहा है, जिसकी धुरी औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर है।

दक्षिणी पंजाब और दूसरा उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर पूर्वी बांग्लादेश तक, मध्य असम के ऊपर, दक्षिण तेलंगाना पर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर, मध्य तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तक एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है, जिसके असर से आने वाले दिनों में देशभर में मौसम के करवट बदलने और अच्छी खासी बारिश होने का अनुमान है।

09:01 (IST) 18 May 2025

Aaj Ka Mausam LIVE: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बीते दिन अधिकतम तापमान 40.8 और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में पालम हवाई अड्डे पर दक्षिण-पश्चिमी सतही हवाएं 25 किमी प्रति घंटे की गति से चलीं, जो चलते-चलते बढ़कर 74 किमी प्रति घंटा हो गईंद्ध। सफदरजंग पर उत्तर-पूर्वी सतही हवाएं 18 किमी प्रति घंटे की गति से चलीं, जो बढ़कर 46 किमी प्रति घंटे हो गईं। दिल्ली में कई स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हुई। आंधी चली, बिजली कड़की। मौसम विभाग ने 23 मई तक दिल्ली का मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया है। 23 मई तक आंधी-तूफान आने, धूल भरी हवाएं चलने, बिजली कड़कने और बारिश होने की संभावना है।

08:26 (IST) 18 May 2025

Aaj Ka Mausam LIVE: मानसून की ताजा स्थिति पर अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिणी अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिणी बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप समूह, अंडमान सागर के शेष भागों तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों में पहुंचा गया है। अगले तीन-चार दिन के दौरान इन क्षेत्रों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

07:58 (IST) 18 May 2025

Aaj Ka Mausam LIVE: 23 मई तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ को पश्चिमी हवाओं में गर्त के रूप में देखा जा जा रहा है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर है। इसके असर से अगले 5-6 दिन तक पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में गरज चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

अगले 5-7 दिन दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। आज 18 से 23 मई तक पश्चिमी राजस्थान में, 18-19 मई को उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और जम्मू संभाग में लू चलने का पूर्वानुमान है।

दिल्ली-NCR में आज मौसम सुहाना और ठंडा है। बीते दिन दिल्ली और इससे सटे नोएडा मे भयंकर तूफान आया। तेज हवाओं के साथ बादल बरसे। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन 23 मई तक देशभर के 29 राज्यों में आंधी-तूफान आने, तेज हवाएं चलने और बादल बरसने का अलर्ट दिया है। वहीं 8 राज्यों में भयंकर हीटवेव और मौसम गर्म रहने का पूर्वानुमान है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की बात करें तो अगले 3-4 दिन में मानसून के आगे बंगाल की खाड़ी से बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मराठवाड़ा, रायलसीमा, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर तूफानी हवाएं चलीं। असम, मध्य महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, अंडमान द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज हुई। हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर पर ओलावृष्टि हुई।

विज्ञापन

मानसून और आज 18 मई दिन रविवार के मौसम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola