Live Updates
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज लखीमपुर जिले के अमताला नगर गांव में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।
सिक्किम के लाचेन जिले के चाटन में भूस्खलन
सिक्किम के लाचेन जिले के चाटन में भूस्खलन, चार लोगों को मामूली चोटों के साथ बचा लिया गया है। जबकि तीन बहादुर कर्मियों- हवलदार लखबिंदर सिंह, लांस नायक मनीष ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखड़ा के पार्थिव शरीर बरामद कर लिए गए हैं।
सिक्किम में लगातार बारिश और बादल फटने से भारी नुकसान
30-31 मई की रात को उत्तरी सिक्किम में लगातार बारिश और बादल फटने से महत्वपूर्ण सड़कों और पुलों को भारी नुकसान पहुंचा है। तीस्ता नदी का जलस्तर 35-40 फीट बढ़ गया है, जिससे संपर्क टूट गया है।
बीआरओ के प्रोजेक्ट स्वास्तिक ने गंगटोक-चुंगथांग, चुंगथांग-लाचेन/लाचुंग सेक्टरों में तत्काल बचाव और बहाली अभियान शुरू कर दिया है। बीआरओ जीवनरेखाओं को फिर से खोलने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहा है।
270 लोगों को अलग-अलग जगहों से निकाला
मणिपुर फायर सर्विस के निदेशक लैशराम नानाचंद्र सिंह ने बताया कि हमारे लगभग 47 कर्मचारी यहां तैनात किए गए हैं। पहले दिन, लगभग 270 लोगों को विभिन्न स्थानों से निकाला गया। दूसरे दिन, हमने 190 लोगों को निकाला। आज, हमने (जेएनआईएमएस से) 37 रोगियों को निकाला है।
असम-अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने पर राहुल गांधी ने जताया दुख
सिक्किम में आर्मी कैंप पर लैंडस्लाइड, 3 की मौत, 9 जवान लापता
सिक्किम में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के चलते 3 की मौत हो गई है और 9 जवान लापता हैं। इस खराब मौसम में कम से कम 1500 पर्यटक भी फंसे हुए हैं। फिलहाल, सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
राजस्थान में तेज बारिश के आसार
राजस्थान के मौसम में भी बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने के साथ-साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार को कई जिलों में हल्की बारिश हुई। सीकर में सुबह बारिश हुई, जबकि जयपुर के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई।
भारतीय वायु सेना ने बाढ़ प्रभावित अरुणाचल प्रदेश में फंसे 14 लोगों को बचाया
ऑपरेशन जल राहत-2 का दूसरा दिन
ऑपरेशन जल राहत-2 के दूसरे दिन, भारतीय सेना और असम राइफल्स ने इम्फाल के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में व्यापक बचाव अभियान जारी रखा। वांगखेई, हेइंगंग, लामलोंग, खुरई, जेएनआईएमएस और अहलुप के गंभीर रूप से जलमग्न इलाकों से 500 से अधिक नागरिकों को निकाला।
बचाव कार्यों के लिए 10 बाढ़ राहत टुकड़ियों को तैनात किया गया था, जो BAUTs और inflatable नावों से लैस थे। आगे बाढ़ को रोकने के लिए, सैनिकों ने थौबल जिले के लिलोंग में अरपती लामखाई के पास टूटी हुई इरिल नदी की सीमा की दीवार पर आपातकालीन मरम्मत भी की।
जेएनआईएमएस अस्पताल में, सेना की नावों ने फंसे हुए मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। प्रभावित क्षेत्रों में विस्थापित परिवारों को लगभग 800 पीने के पानी की बोतलें और अन्य जरूरी चीजें बांटी गईं। भारतीय सेना और असम राइफल्स नागरिक अधिकारियों के साथ काम करना जारी रखा, जिससे प्रभावित समुदायों को समय पर सहायता और लगातार समर्थन सुनिश्चित होता है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने जताया पूर्वोत्तर बाढ़ में हुई मौतों पर दुख
प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्वोत्तर बाढ़ में हुई मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए कांग्रेस से तत्काल मदद की मांग की।
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में भीषण गर्मी से लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। राज्य के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा बिजली भी गिर सकती है।
पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और वैशाली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।
डेली वेदर डिस्केशन
उत्तर-पूर्व और दक्षिण भारत में झमाझम बारिश
सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, केरल, अंडमान-निकोबार, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। कोंकण-गोवा में भी तेज बारिश पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर के लिए भारी बारिश का अलर्ट है।
वहीं अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश समेत बिहार,ओडिशा, समेत तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है।
गुजरात में 24 घंटे में राज्य के 25 तालुकाओं में हल्की बारिश
पिछले 24 घंटों में गुजरात के 25 तालुकाओं में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। जिसमें फतेहपुर में एक इंच बारिश दर्ज की गई। मोडासा में 23 मिमी, मनसा में 20, वीरपुर में 20, प्रांतिज में 17 मिमी. पानी बरस रहा था।
पिछले 24 घंटों में गुजरात के 25 तालुकाओं में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। जिसमें फतेहपुर में एक इंच बारिश दर्ज की गई। मोडासा में 23 मिमी, मनसा में 20, वीरपुर में 20, प्रांतिज में 17 मिमी. पानी बरस रहा था।
उत्तर प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा?
यूपी में 14 जिलों में आंधी-तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 2 जून से पश्चिमी यूपी में गरज के साथ बारिश की संभावना है।
कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी यूपी के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
खराब मौसम के चलते 14 उड़ानें डायवर्ट
दिल्ली में बीती शाम खराब मौसम की वजह से हवाई अड्डे पर टोटल 14 उड़ानों का रास्ता बदल दिया गया।
गुजरात के 21 जिलों में भारी बारिश का
गुजरात में पिछले दो-तीन दिनों से छिटपुट बारिश हो रही है और आज भी हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 7 जून तक छिटपुट हल्की बारिश की संभावना जताई है। आज दक्षिण गुजरात के अलावा भावनगर, मेहसाणा, गांधीनगर, अरावली और छोटा उदेपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि 15 दिन बाद यानी 15 जून के बाद मानसून अधिक सक्रिय हो जाएगा, इसलिए अगले 15 दिनों तक बारिश की संभावना अभी कम ही है।
जबकि बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, आनंद, पंचमहल, दाहोद, महिसागर, वडोदरा, छोटा उदेपुर, सुरेंद्रनगर, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, मोरबी, द्वारका जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
असम में बाढ़ से 4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ और भूस्खलन से 2 और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 10 हो गई है। रविवार को 20 से अधिक जिलों में 4 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 7 बड़ी नदियां उफान पर हैं।
Weather 2 June 2025: भारत के ज्यादातर राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही राज्यों के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कुछ राज्यों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, आईएमडी ने दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा कर्नाटक और केरल में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर भारत के कई जगहों पर आंधी का अलर्ट है। वहीं दिल्ली और झारखंड में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 2 से 4 जून के बीच प्री-मानसूनी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का वेदर सिर्फ News24 के साथ…
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
5 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
6 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
7 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
7 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
8 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
8 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
9 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
10 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
11 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines