Weather 3 June 2025: इंफाल पूर्वी जिले के वांगखेई, पोरोमपाट में बाढ़ के हालात, बचाव कार्य लगातार जारी

Weather 3 June 2025: भारत में मानसून की शुरुआत हो गई है। देश के अलग-अलग राज्यों में मानसून एंट्री कर रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। आइए जान लेते हैं देशभर के मौसम का हाल।

WEATHER LIVE 3 JUNE 2025

WEATHER LIVE 3 JUNE 2025

Weather 3 June 2025: भारत के अलग-अलग राज्यों में मानसून की दस्तक हो चुकी है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव लगातार देखने को मिल रहा है। जून की शुरुआत में ही यूपी, बिहार, राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के कई इलाकों में बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। 3 से 4 जून के बीच प्री-मानसूनी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम सिर्फ News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

सिक्किम में भारी बारिश का असर

सिक्किम में भारी बारिश के असर पर पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सीएस राव ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार, लाचुंग से 1670 पर्यटकों को निकाला गया है।

आज चाटन से 30 लोगों को निकाला गया। कल तक लाचेन में 130 पर्यटक फंसे हुए थे। आज हवाई मार्ग से उन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पर्यटकों की संख्या में कमी नहीं आई है। चुंगथांग तक कोई समस्या नहीं है।

राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज

राजस्थान के झुंझुनूं में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। सड़कों पर पानी होने से कई गाड़ियां डूब गईं। आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 5 जून को मौसम में फिर से बदलाव होगा। जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, उदयपुर, जोधपुर और अजमेर में बारिश की संभावना है।

इंफाल में कैसे हैं हालात

इंफाल पूर्वी जिले के वांगखेई, पोरोमपाट में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। कई इलाके जलमग्न हैं। फिलहाल, बचाव कार्य जारी है।

मॉर्निंग वेदर कैसा रहेगा?

यहां हो सकती है बारिश

IMD ने 3 जून को हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा में हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में भी अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 9 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अलर्ट दिया है। देहरादून में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इसके अलावा पौड़ी, टिहरी और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में हल्की बारिश पड़ सकती है।

असम, अरुणाचल, मणिपुर, सिक्किम में अलर्ट

पूर्वोत्तर में असम, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में बाढ़ समेत लैंडस्लाइड के कारण लोग परेशान हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, अभी भी भारी बारिश होने की संभावना है, जिसे देखते हुए NDRF, सेना और पुलिस अलर्ट पर हैं। बता दें, पूर्वोत्तर में अब तक 37 लोगों की जान जा चुकी है।

राज्य के 48 तालुकाओं में बारिश दर्ज की गई

कल गुजरात में छिटपुट जगहों पर बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में राज्य के 48 तालुकाओं में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसमें पेटलाद में 2.7 इंच, आनंद में 2.6 इंच, खंभात में 2 इंच, तारापुर में 1.5 इंच, मेहमदाबाद में 1.3 इंच, देहगाम में 1.3 इंच, चिखली में 1.3 इंच, वासो में 1.2 इंच और सोजित्रा में 1.2 इंच बारिश हुई।

यूपी में भी आंधी-बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने बांदा, चित्रकूट, मऊ, आजमगढ़, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बलिया, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, बागपत, मेरठ, आगरा, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, कानपुर नगर में तेज रफ्तार से हवा चल सकती है।

मणिपुर में पिछले 5-6 दिनों से लगातार बारिश

पिछले 5-6 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इम्फाल नदी के तटबंध टूटने से घरों में पानी भर गया। अरामबाई टेंगोल के युवाओं और स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा महिलाओं और बच्चों को बचाने का काम sfs/SDRF/MMTA ने भी सहयोग किया।

असम में आफत बनी बारिश

असम में बाढ़ की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है और 22 जिले इसमें प्रभावित हैं। फिलहाल, 11 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, असम के कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश की वजह से सड़क मार्ग, रेल परिवहन और नौका सेवाएं प्रभावित हैं।

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ का चल रहा है बचावकार्य

मणिपुर अग्निशमन सेवा, असम राइफल्स, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ फंसे हुए निवासियों को बचा रहे हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है क्योंकि इंफाल के कई इलाके भारी बारिश के बाद बाढ़ में डूब गए हैं।

अहमदाबाद समेत इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग द्वारा आज सुबह किए गए पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन घंटों में साबरकांठा, मेहसाणा, गांधीनगर, अहमदाबाद, अरावली, महिसागर, खेड़ा, आनंद, दाहोद, पंचमहल, छोटा उदेपुर, वडोदरा, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

03 जून 2025 के लिए मौसम का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ से कम से कम 34 लोगों की मौत

पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ से कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में एक शख्स लकड़ी के पुल पर उफनती नदी को पार करने की कोशिश कर रहा है।

दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट

दिल्ली में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। आज शाम को मौसम बिगड़ सकता है। इसके अलावा, झारखंड में भी लगातार मौसम बदल रहा है। इसी बीच आईएमडी ने मॉनसून 10 जून के बाद आने की संभावना जताई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ