Live Updates
सिक्किम: छतेंग गांव से पर्यटकों और सैन्यकर्मियों को निकालने के लिए पहली हवाई उड़ान भरी
सिक्किम: भूस्खलन प्रभावित छतेंग गांव से पर्यटकों और सैन्यकर्मियों को निकालने के लिए पहली हवाई उड़ान भरी गई।
Assam Weather LIVE: गुवाहाटी, असम: रुक्मिणी गांव के इलाकों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़
असम: रुक्मिणी गांव जैसे निचले इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। सड़कें और घर पानी में डूब गए हैं, जिससे दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और बच्चों को स्कूल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Gujarat Weather LIVE: 24 घंटे में नवसारी जिले के 4 तालुकाओं में बारिश
पिछले 24 घंटों में बादल छाए रहने के बीच नवसारी जिले के 4 तालुकाओं में बारिश दर्ज की गई है। जिसमें से नवसारी तालुका में सबसे अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों पर गौर करें तो नवसारी तालुका और जलालपोर तालुका में एक-एक इंच बारिश हुई है। जबकि चिखली में डेढ़ इंच बारिश हुई है। इसके अलावा खेरगाम में भारी बारिश हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 5 और 6 जून 2025 को बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदेपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड जिलों में अधिकांश स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
जबकि कच्छ, मोरबी, सुरेंद्रनगर, बोटाद, राजकोट, भावनगर, अमरेली, गिर सोमनाथ, जूनागढ़, पोरबंदर, जामनगर, देवभूमि द्वारका जिलों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
Assam Weather LIVE: असम में बाढ़ का कहर
असम में बाढ़ की स्थिति बहुत गंभीर है, जबकि 21 जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर लगभग 6.8 लाख पहुंच गई है। ब्रह्मपुत्र समेत 9 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जबकि गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
कई हिस्सों में सड़क, रेल और नौका सेवाएं प्रभावित रहीं।
Rajasthan Weather LIVE: राजस्थान में लगातार हो रही बारिश ने गर्मी से दी राहत
राजस्थान: देर रात से लगातार हो रही बारिश ने गर्मी से राहत तो दी, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा कर दी।
मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट आई, लेकिन अंडरपास में पानी भर जाने और पानी जमा होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
Delhi Weather LIVE: दिल्ली में गर्मी का यू-टर्न
दिल्ली-NCR में जून की शुरुआत बारिश के साथ हुई थी, लेकिन गर्मी ने फिर से यू-टर्न लेने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज तापमान बढ़ सकता है और गर्मी फिर परेशान कर सकती है।
सिक्किम के चाटन में फंसे पर्यटकों को निकालने का काम शुरू
पाकयोंग ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट पर आज से चाटन में फंसे पर्यटकों को निकालने का काम शुरू हो गया है। दो MI-17 हेलीकॉप्टरों ने अपना पहला निकासी अभियान पूरा कर लिया है, जिसमें 39 लोगों को चाटन से पाकयोंग ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट तक पहुंचाया गया है। इसके अलावा, चीता हेलीकॉप्टर का उपयोग करके चार यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।
सिक्किम सरकार ने पर्यटकों के लिए सिलीगुड़ी तक आने-जाने को सुविधाजनक बनाने के लिए SNT बसों की व्यवस्था की है।
इसके अलावा, MI-17 हेलीकॉप्टर फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित रूप से बागडोगरा पहुंचाने में सहायता के लिए स्टैंडबाय पर है, ताकि जरूरतमंद लोगों के लिए सहायता और सुरक्षित परिवहन आसानी से उपलब्ध हो सके।
Assam Weather LIVE: बाटग्राम में जल स्तर बढ़ा
असम: बाटग्राम के एक ग्रामीण के अनुसार, मेरा घर डूब गया है और पिछले 3-4 दिनों से सड़क पर रह रहे हैं। जल स्तर बढ़ रहा है।
Assam Weather LIVE: असम के श्रीभूमि जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर
असम के श्रीभूमि जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर है, कई घर और व्यावसायिक इलाके जलमग्न हो गए हैं, सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।
Assam Weather LIVE: असम में बाढ़ के कारण 14 लोगों की मौत
असम सरकार के मुताबिक, असम में बाढ़ के कारण 14 लोगों की और भूस्खलन के कारण 5 लोगों की मौत हो चुकी है।
Assam Weather LIVE: असम के मोरीगांव जिले में बाढ़ की स्थिति कैसी है?
असम के मोरीगांव जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और जिले के 101 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।
Weather LIVE: एमपी में कैसा रहेगा मौसम?
मध्य प्रदेश में प्री मानसून एक्टिविटी के चलते बारिश का दौर जारी है। मध्यप्रदेश के 27 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले 4 दिन तक इसी तरह के मौसम रहने का मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है। कल भी मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।
लगातार हो रही बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज मालवा, निमाड़, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर चंबल संभाग और विंध्य के कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट है।
Weather LIVE: किन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी
बिहार, हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आज खराब मौसम और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Weather LIVE: कहां-कहां हो सकती है बारिश की संभावना?
आज कर्नाटक और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश होगी।
Weather LIVE: IMD ने दी मौसम को लेकर चेतावनी
Weather LIVE: कैसा रहेगा आज मौसम?
अगले 3 घंटों के लिए पंजाब (रूपनगर और एसएएस नगर) में मध्यम बिजली और तेज हवाओं/लाल रंग की ओलावृष्टि के साथ मध्यम वर्षा, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार (पटना सहित), दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, दक्षिण गंगा पश्चिम बंगाल, दक्षिण तटीय महाराष्ट्र, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और मणिपुर में नारंगी रंग की ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान है।
Weather 5 June 2025: भारत के अलग-अलग राज्यों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। जून की शुरुआत में ही यूपी, बिहार, असम, मणिपुर, इंफाल समेत अन्य राज्यों के मौसम में बदलाव हो रहा है। देश के कई इलाकों में हल्की-हल्की बारिश के साथ-साथ आंधी आ रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने अभी भी पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। कहां-कहां प्री-मानसूनी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। आइए जान लेते हैं कैसा रहेगा देशभर का मौसम सिर्फ News24 के साथ…
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
3 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
4 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
5 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
5 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
5 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
5 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
6 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
7 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
7 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines