हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पूर्वोत्तर भारत में जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट

भारत में मॉनसून की एंट्री हो गई है और अब धीरे-धीरे अलग-अलग राज्यों की तरफ बढ़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। कई राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आइए जान लेते हैं कैसा रहेगा आज मौसम का मिजाज।

विज्ञापन
WEATHER 31 MAY 2025

Live Updates

19:48 (IST) 31 May 2025

दिल्ली एनसीआर में हुई बूंदाबांदी

दिल्ली और अन्य स्थानों पर आज बहुत हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। गरज के साथ तूफान और 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलीं।

16:48 (IST) 31 May 2025

पूर्वोत्तर भारत में जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट

आईएमडी के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत के तहत अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

14:29 (IST) 31 May 2025

लगातार बारिश के बाद इंफाल में बाढ़ जैसी स्थिति

12:36 (IST) 31 May 2025

असम में आम लोगों की मदद कर रहा SDRF, नागरिक सुरक्षा और स्थानीय प्रशासन

असम: एसडीआरएफ, नागरिक सुरक्षा और स्थानीय प्रशासन लगातार और भारी बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में गंभीर जलभराव के बाद प्रभावित लोगों को बचा रहा है।

12:21 (IST) 31 May 2025

मिजोरम में भारी बारिश और भूस्खलन

शुक्रवार बीती रात मिजोरम में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कई मकान और एक होटल ढहने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। लॉन्ग्टलाई शहर में भारी नुकसान की खबर है। कई लोग म्यांमार से थे और होटलों में ठहरे हुए थे।

11:38 (IST) 31 May 2025

असम में लैंडस्लाइड से बच्चों समेत 5 की मौत

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कामरूप (मेट्रो) जिले में लैंडस्लाइड में बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई।

शहरी बाढ़ ने 3 जिलों में कामरूप, कामरूप (मेट्रो) और कछार को प्रभावित किया है। सुबह 9:00 बजे जारी की गई प्रारंभिक ASDMA रिपोर्ट के अनुसार, पांच राजस्व सर्किलों में 10,150 लोग प्रभावित हुए हैं।

10:41 (IST) 31 May 2025

जम्मू-कश्मीर: रामबन में भारी बारिश, ओलावृष्टि, श्रीनगर में भी बारिश

10:12 (IST) 31 May 2025

सिक्किम: क्षेत्र में भारी बारिश के बाद तीस्ता नदी का जल स्तर बढ़ा

10:02 (IST) 31 May 2025

श्रीनगर शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई

09:25 (IST) 31 May 2025

जम्मू और कश्मीर के रामबन में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि

09:20 (IST) 31 May 2025

गुवाहाटी के कई इलाकों में भीषण जलभराव

09:16 (IST) 31 May 2025

असम में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव

असम: गुवाहाटी जिले में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

09:14 (IST) 31 May 2025

श्रीनगर शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई

09:13 (IST) 31 May 2025

बिहार में 3 जून तक आंधी-तूफान की चेतावनी

बिहार में भी जून के महीने में कई जिलों में बारिश हो सकती है। IMD ने बताया सिवान, छपरा, वैशाली, पटना और बक्सर को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में आंधी का अलर्ट है।

08:37 (IST) 31 May 2025

यूपी के 50 जिलों में हो सकती है बारिश

यूपी में नौतपा बेअसर होता दिख रहा है। आज मई का आखिरी दिन है और उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में बारिश की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार शनिवार, यानी आज 31 मई, को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही भागों में बारिश हो सकती है।

08:22 (IST) 31 May 2025

31 मई 2025 के लिए मौसम की चेतावनी

08:21 (IST) 31 May 2025

असम में लगातार हो रही बारिश

गुवाहाटी समेत अधिकतर हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। सभी जगह जलभराव हुआ, जिससे सामान्य जनजीवन पर काफी असर पड़ा।

मौसम विभाग ने असम के कई जिलों में आज भी बहुत भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

08:19 (IST) 31 May 2025

मानसून से पहले Gujarat के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

गुजरात के विभिन्न भागों में मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने 31 मई को आंधी और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है।

जबकि बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, आनंद, पंचमहल, दाहोद, महिसागर, वडोदरा, छोटा उदेपुर, सुरेंद्रनगर, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, मोरबी, द्वारका, बोटाद और कच्छ जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

07:47 (IST) 31 May 2025

कहां तक आया मॉनसून?

केरल में मॉनसून ने 18 दिन पहले ही दस्तक दे दी थी। अभी मॉनसून महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बंगाल की खाड़ी के बाकी हिस्सों में भी फैल गया है।

07:32 (IST) 31 May 2025

दिल्ली में 3 जून तक बारिश के आसार

दिल्ली में आंधी-बारिश हो सकती है। वहीं, राजधानी में प्री मॉनसून का असर दिख सकता है, जिसकी वजह से बारिश रुक- रुककर हो सकती है।

Weather 31 May 2025: केरल में मॉनसून की दस्तक के बाद ज्यादातर हिस्सों में मौसम ठंडा हो गया है। दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी-बिहार के तापमान में मामूली गिरावट आई है। इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी दी है। वहीं अगले 3 दिनों तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बिजली गिरने के साथ बारिश का भी अनुमान है। असम में भूस्खलन से बच्चों समेत 5 की मौत हुई। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम सिर्फ News24 के साथ…

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola