Live Updates
Weather: उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली एनसीआर, पूर्वी हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 20-30 जून के बीच भारी बारिश की संभावना है। हालांकि यह मिला-जूला शुरुआती अपडेट है।
south Weather: केरल में भारी बारिश का अनुमान..
केरल में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। वीकेंड में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।
Weather: यहां हो सकती है बारिश ?
महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना में बारिश हो रही है। इसके अलावा अब कबतक संभावना है। आइए जानें अपडेट
☔ Rain Alert!
Widespread rain is sweeping across maharashtra, karnataka, and telangana! 🌧️ pic.twitter.com/ywY0bPHkil
— Weather & Radar India (@WeatherRadar_IN) June 11, 2025
Weather: किन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
12 जून: मध्य कर्नाटक, दक्षिणी आंध्र प्रदेश और पूर्वी तथा उत्तरी तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है।
13 जून: दक्षिणी महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।
12-13 जून के दौरान तटीय केरल, तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है।
Assam Weather: असम में सामान्य से ज्यादा गर्मी
असम में सामान्य से ज्यादा गर्मी है। गुवाहाटी में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हालांकि हीटवेव की कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन डीसी अब स्कूलों के समय में बदलाव कर सकते हैं।
बच्चों का ख्याल रखें, ठंड से बचें और आईएमडी अपडेट पर नजर रखें। इस साल भी मॉनसून कमज़ोर रह सकता है।
Weather: इन राज्यों में कैसा रहा मौसम?
कल सुबह और आज सुबह तक नागालैंड, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में मध्यम वर्षा और अंडमान और निकोबार, तेलंगाना, लक्षद्वीप, असम और मेघालय, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हल्की बारिश दर्ज की गई।
पिछले 3 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में मध्यम वर्षा और पूर्वोत्तर असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में हल्की वर्षा हुई।
Gujarat Weather: पिछले 24 घंटे में कितनी बारिश दर्ज हुई?
Bihar-Telangana Weather: बिहार और तेलंगाना में आज कैसा रहेगा मौसम?
IMD ने आने वाले दिनों में कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं, दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई,
लखीसराय, नवादा, औरंगाबाद, गया, नालंदा, बक्सर, भोजपुर, पटना, वैशाली, सीवान, गोपालगंज, सारण, और पूर्वी चंपारण में हल्की बारिश की संभावना है। तेलंगाना के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
IMD ने मुलुगु, विकाराबाद, महबूबनगर, वानापर्थी, जोगुलम्बा गडवाल जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से पारा
दिल्ली-एनसीआर में भयंकर गर्मी हो रही है। सुबह होते ही गर्मी अपना रंग दिखाना शुरू कर देती है। आने वाले दिनों को लेकर मौसम विभाग ने भयंकर गर्मी की संभावना जताई है।
इसके अलावा, IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Weather: 10 जून 2025 को कितना दर्ज हुआ तापमान
Weather: अगले 2-3 घंटों के लिए MP के जिलों में बारिश की चेतावनी:
मध्य प्रदेश के कुछ जिलों (धार, बड़वानी, खरगोन, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट) के लिए तेज हवाओं (60 किमी प्रति घंटे तक) के साथ गरज और बिजली के साथ मध्यम वर्षा की ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Aaj Ka Mausam 11 June 2025: दिल्ली-एनसीआर में फिर से तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश हो रही है। कब-कब आ सकती है आंधी और बारिश, पहाड़ों पर मौसम का मिजाज कैसा रहेगा। किन-किन राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जान लेते हैं देशभर का मौसम सिर्फ News24 के साथ…
संबंधित खबरें
टैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
49 mins agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
1 hr agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
1 hr ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
1 hr agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
2 hrs agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
2 hrs agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
2 hrs ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
3 hrs agoरेप के बढ़ते मामलों पर भड़का SC, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
4 hrs ago135 साल पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines