हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Weather News 12 June 2025: भीषण गर्मी के बीच IMD ने बताया कब हो सकती है बारिश, कर्नाटक में भारी वर्षा के बाद जलभराव

Aaj Ka Mausam 12 June 2025: देशभर में मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान फिर बढ़ चला है। इसके अलावा यूपी और बिहार में भी भीषण गर्मी हो रही है। जानिए आज के मौसम का लेटेस्ट अपडेट।

विज्ञापन
12 जून 2025 का मौसम लाइव

Live Updates

13:09 (IST) 12 Jun 2025

धारवाड़ में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने कर्नाटक में रेड अलर्ट जारी किया है। धारवाड़ के डीसी ने स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया है। दक्षिण में कई जगह तेज बारिश की संभावना है।

12:53 (IST) 12 Jun 2025

Uttar Pradesh Weather: आगरा सबसे ज्यादा गर्म रहा

यूपी में चिलचिलाती गर्मी हो रही है। आगरा शहर सबसे ज्यादा गर्म रहा है। वहां का तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया।

11:43 (IST) 12 Jun 2025

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों में लू का असर

हिमाचल के 5 जिलों हमीरपुर, ऊना, कुल्लू, मंडी और बिलासपुर में भयंकर लू चल रही है। राज्य में पारा 44 डिग्री रहा। वहीं, हमीरपुर, कांगड़ा, नेरी, कुल्लू, मंडी और बिलासपुर का तापमान 40 से पार पहुंच गया है।

09:51 (IST) 12 Jun 2025

Noida Weather: नोएडा में भीषण गर्मी

नोएडा में आज दिन का तापमान बढ़ सकता है और 42 डिग्री तक जा सकता है। वहीं, रात में भी कुछ ठंडक बने रहने के आसार हैं। फिलहाल, लू चलती रहेगी।

09:42 (IST) 12 Jun 2025

Karnataka Weather: कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बाद जलभराव

कर्नाटक- हुबली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति देखी गई है।

09:40 (IST) 12 Jun 2025

Hyderabad Weather: बारिश के कारण हैदराबाद में पानी-पानी

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में हुई भारी बारिश के कारण हैदराबाद की जगहों पर पानी भर गया है। इसके अलावा, जलभराव की परेशानी भी दिख रही है। राज्य में मानसून आने पर मौसम में बदलाव नजर आया है।

08:45 (IST) 12 Jun 2025

Mumbai Weather: ठाणे में कब हो सकती है बूंदाबांदी शुरू?

ठाणे में बूंदाबांदी शुरू हो के आसार हैं। आइए जान लेते हैं क्या है लेटेस्ट अपडेट

08:39 (IST) 12 Jun 2025

Tamil Nadu Weather: तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी तूफान

उत्तरी तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी तूफान का असर देखने को मिल रहा है।

07:54 (IST) 12 Jun 2025

Madhya Pradesh Weather: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी

मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम गर्म बना हुआ है। दिन का तापमान 40 डिग्री के ऊपर जा रहा है। हालांकि, रात को थोड़ी बहुत गर्मी कम रहती है।

राज्य के कई जिलों में आंधी आ सकती है। IMD के अनुसार, अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश की संभावना है। फिलहाल गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है।

07:45 (IST) 12 Jun 2025

Weather: 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव हो सकता है या नहीं?

आईएमडी ने ट्वीट करते हुए बताया कि देश के मैदानी इलाकों में सबसे अधिक तापमान गंगानगर (48.0 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया। 14 जून से उत्तर-पश्चिम भारत में हीट वेव की स्थिति में धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना है।

अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अगले 3 दिनों तक धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है।

07:42 (IST) 12 Jun 2025

Karnataka Weather: कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश हुई

कर्नाटक के हुबली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।

07:41 (IST) 12 Jun 2025

Karnataka Weather: कर्नाटक में भारी बारिश के बाद जलभराव

कर्नाटक में भारी बारिश के कारण धारवाड़ के कई हिस्सों में भारी जलभराव हो गया। ये विजुअल हनाशी गांव के हैं।

07:35 (IST) 12 Jun 2025

Weather: कल का मौसम कैसा रहा?

07:34 (IST) 12 Jun 2025

Mumbai Weather: मुंबई में कैसा रहेगा मौसम?

मुंबई में फिलहाल मौसम में बदलाव है और अभी बादल छाए रहेंगे। अगले सप्ताह भी यही हाल रहेगा। दिन और शाम दोनों समय उमस बनी रहेगी।

07:28 (IST) 12 Jun 2025

Weather Update: 12 जून 2025 के लिए मौसम की चेतावनी

आज 12 जून को कैसा रह सकता है मौसम का मिजाज। इसके अलावा कहां-कहां हो सकती है बारिश, लू को लेकर भी किन राज्यों में अलर्ट जारी किया है, जानिए।

07:26 (IST) 12 Jun 2025

Weather: राजस्थान में कुछ जगहों पर भीषण गर्मी की लहर

पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भीषण गर्मी की लहर के साथ कुछ स्थानों पर लू की स्थिति देखी गई। पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर लू की स्थिति देखी गई। देश के मैदानी इलाकों में सबसे अधिक अधिकतम तापमान गंगानगर (48.0 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया। 14 जून से उत्तर-पश्चिमी भारत में लू की स्थिति में धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना है।

अधिकतम तापमान पूर्वानुमान

अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट होगी।

अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद 3 दिनों तक 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट होगी और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Aaj Ka Mausam 12 June 2025: दिल्ली-एनसीआर में भयंकर गर्मी हो रही है। इसी बीच आईएमडी ने हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, यूपी में भी लू अपना कहर दिखा रही है। अगर राजस्थान के मौसम की बात करें तो कुछ दिनों में बारिश की संभावना हो सकती है। कब-कब आ सकती है आंधी और बारिश, पहाड़ों पर मौसम का मिजाज कैसा रहेगा, किन-किन राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जान लेते हैं देशभर का मौसम सिर्फ News24 के साथ…

 

 

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola