---विज्ञापन---

सावधान! फिर आफत बनेगी बारिश; दिल्ली-UP समेत 8 राज्यों में बरसेंगे बादल, पढ़ें IMD की ताजा चेतावनी

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में मौसम फिर करवट बदलेगा। आज भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 5 राज्यों में अच्छी बारिश का यलो अलर्ट दिया है। आइए जानते हैं कि आज जन्माष्टमी पर कहां-कहां बारिश होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

IMD Weather Forecast Today: आज जन्माष्टमी का त्योहार है। देशभर में मानसून एक्टिव है। गत 19 मई से एक्टिव हुए मानसून ने इस बार खूब तबाही मचाई है। हालांकि मानसून 15 सितंबर तक वापस चला जाएगा, लेकिन इस साल भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की भविष्यवाणी के अनुसार बहुत अच्छी बारिश हो रही है। अगस्त के महीने में भी बादल लगातार बरस रहे हैं। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं 5 राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि आज देश का मौसम कैसा रहेगा?

 

---विज्ञापन---

दिल्ली में फिर आफत बनेगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मौसम फिर करवट बदलने को तैयार है। दिल्ली और इससे सटे शहरों में गत एक अगस्त से लगातार बारिश हो रही है। बीते दिन भी हवाएं चलीं और बादल छाए रहे। हालांकि बारिश नहीं हुई, लेकिन घने बादलों ने भारी बारिश का डर बनाए रखा। उमस से भी लोगों को राहत मिली। आज भी राजधानी दिल्ली और नोएडा में हल्की धूप खिली है। हल्की हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज कल और परसों मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट दिया हुआ है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड होने का अनुमान है।

---विज्ञापन---

 

आज इन राज्यों में बरस सकते बादल

मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गोवा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, असम और केरल में बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी आज हल्की बारिश हो सकती है। हिमाचल में अगले कुछ दिन मौसम खराब रहेगा। उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है। गुजरात में 2 दिन से मूसलाधार बारिश हो रही है। इसलिए प्रदेश में जलभराव के हालात बने हुए हैं। आज भी प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट रहेगी। वहीं उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बारिश होने का अलर्ट IMD ने दिया है।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 26, 2024 08:10 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola