दिल्ली में भारी बारिश की चेतावनी, 2 राज्यों में रेड और 6 में यलो अलर्ट, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी हुई है। अगले 2 दिन के लिए देशभर में बादल बरसने का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। राजधानी समेत कई राज्यों में पिछले 4-5 दिन से लगातार बारिश हो रही है। आइए जानते हैं कि आज मौसम कैसा रहने वाला है?

Delhi Rain | Monsoon 2025 | Weather Forecast

अगले 7 दिन कई राज्यों में हल्की से भारी बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है।

IMD Weather Forecast Today: मानसून की बारिश लगातार आफत बनकर बरस रही है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में अभी भी निम्न दबाव वाल क्षेत्र बन रहा है। इससे देशभर के मौसम पर असर पड़ेगा। दिल्ली-NCR में 2 दिन से लगातार बारिश हो रही है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी कई दिन से बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के कारण जहां उत्तराखंड के चमोली में भूस्खलन होने से बद्रीनाथ हाईवे ब्लॉक हो गया।

विज्ञापन

वहीं राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कई गांव बाढ़ के पानी में डूबे हैं। राजस्थान में स्कूल बंद हैं। उत्तर प्रदेश में 35 से ज्यादा लोग पिछले 48 घंटों में काल का ग्रास बन चुके हैं। देशभर की नदियां उफान, नाले, डैम उफान पर बह रहे हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की हुई है। साथ ही आज और कल के लिए भी 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश होने का अलर्ट दिया है। 2 राज्यों में रेड अलर्ट और 6 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। आइए जानते हैं कि आज देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है?

विज्ञापन

दिल्ली में आज रात से करवट बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल राजधानी दिल्ली और इससे सटे शहरों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं अगर मानसून की स्थिति देखें तो आज रात को दिल्ली का मौसम करवट बदल सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और मौसम सुहाना बना रहेगा। सुबह शाम ठंडक का अहसास तो होने लगा है। बीते दिन हुई बारिश से राजधानी का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

विज्ञापन

आज और कल इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, आज और कल 15 से ज्यादों में बारिश होने के आसार हैं। आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी से भारी बारिश होने का रेड अलर्ट रहेगा। उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, त्रिपुरा, मिजोरम में भारी बारिश होने का ऑरेज अलर्ट रहेगा। अन्य राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, सिक्किम में बारिश का यलो अलर्ट रहेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ