हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली-NCR में भारी बारिश टेंशन बनी; गुजरात में 26 लोगों की मौत, आज 18 राज्यों के लिए IMD की चेतावनी

Today Weather Update: दिल्ली, नोएडा में भारी बारिश हो रही है। इससे सटे राज्यों में भी अच्छी बारिश है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन और देशभर में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं कि मौसम को लेकर IMD का ताजा अपडेट क्या कहता है‌?

विज्ञापन
दिल्ली में झमाझम बारिश होने की संभावना है।

IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-NCR में आज भारी बारिश हो रही है। बीती रात से बादल झमाझम बरस रहे हैं, जिसके चलते राजधानी में जगह-जगह सड़कों पर पानी भरा है। मौसम विभाग (IMD) ने आज 29 अगस्त को भी दिल्ली समेत 18 राज्यों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है।

दूसरी ओर, गुजरात में पिछले 4 दिन से लगातार बारिश हो रही है, जिससे प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ आई हुई है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बीती रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 अगस्त तक मौसम ऐसा ही रहेगा। कई राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं कि आज और अगले 2 दिन देशभर का मौसम कहां और कैसा रहने वाला है? वहीं बारिश से राज्यों में हालात कैसे हैं?

 

गुजरात में बारिश से 26 लोगों की जान गई

गुजरात में पिछले 4 दिन से बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ आई हुई है। वहीं बारिश के कारण अलग-अलग हादसे में 4 दिन में 26 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राज्य में हालातों का जायजा ले चुके हैं। NDRF, SDRF, आर्मी, एयरफोर्स, कोस्टगार्ड को रेस्क्यू ऑपरेशन की जिम्मेदारी मिली है। 17 हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू करके राहत कैंपों में शिफ्ट किया गया हैं। द्वारका, जामनगर, राजकोट, पोरबंदर में 200 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन और बारिश होते रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन

दिल्ली में 2 दिन और खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में अगले 2 दिन और मौसम खराब रहेगा। वैसे 2 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इस बार मानसून में राजधानी में अगस्त महीने में सबसे ज्यादा और लगातार बारिश हुई। एक अगस्त से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में राजधानी का अधिकतम तापमान 33 या 34 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री बना हुआ है। हालांकि बादल छाए रहने और बारिश होने के बावजूद लोगों को उमस ने परेशान किया, लेकिन सुबह शाम सुहाने मौसम का लुत्फ भी लोगों ने उठाया। 2 सितंबर तक राजधानी का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।

 

आज इन राज्यों में अच्छी बारिश होगी

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, गुजरात, महाराष्ट, ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, केरल, सिक्किम, असम में बारिश होने की भविष्यवाणी है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola