---विज्ञापन---

देश

उत्तराखंड में बफीर्ले तूफान की चेतावनी, जानें हिमाचल और जम्मू कश्मीर में 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?

IMD Snowfall Forecast: जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी और शीतलहर से जनजीवन अस्त व्यस्त है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिन तीनों राज्यों में बर्फबारी होने और शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।

Himachal Uttarakhand Jammu Kashmir Weather: देश के तीनों पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड भारी बर्फबारी की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने अगले 7 दिन के लिए 5 जनवरी तक का वेदर अपडेट तीनों राज्यों के लिए जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। एक पश्चिमी विक्षोभ एक जनवरी को और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 6 जनवरी को एक्टिव होगा।

इसके असर से ही हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में पहले शीतलहर का प्रकोप रहा और अब बर्फबारी कहर बरपा रही है। हालांकि बर्फ की चादर ओढ़कर तीनों राज्यों में नजारे बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन उनका लुत्फ उठाने के लिए बाहर निकलने के हालात नही हैं। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, इससे तीनों राज्यों में बर्फबारी होने की संभावना है। इसके प्रभाव से दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे से ठंड बढ़ सकती है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

एवलांच, शीतलहर और बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में आज और कल 31 जनवरी को शीतलहर चलने की चेतावनी है। 7 जनवरी तक जम्मू कश्मीर का मौसम और भी सर्द हो सकता है। IMD के अनुसार, 31 दिसंबर 2024 को -13.17°C तापमान के साथ बादल छा सकते हैं। 1 जनवरी 2025 को -14.11°C पारे के साथ बादल छाए रहेंगे। 2 जनवरी 2025 को -13.21°C तापमान के साथ हल्की बर्फबारी हो सकती है। 3 जनवरी 2025 को -11.63°C तापमान के साथ आंशिक बादल छाए रहेंगे। 4 जनवरी 2025 को -10.28°C पारे के साथ बर्फबारी हो सकती है। 5 जनवरी 2025 को -11.41°C तापमान के साथ बर्फबारी हो सकती है। 6 जनवरी 2025 को -13.18°C तापमान के साथ बर्फबारी हो सकती है।

 

---विज्ञापन---

उत्तराखंड के चमोली जिले में अगले 24 घंटों में 3 हजार मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर एवलांच (बर्फ ढहना) यानि बर्फीला तूफान आने का ऑरेंज अलर्ट (लेवल 3) रहेगा। चमोली जिले में अगले 24 घंटों के लिए हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है। डिफेंस जियो इन्फार्मेटिक्स रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट, चंडीगढ़ ने यह चेतावनी जारी की है। अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए चमोली पुलिस आपदा उपकरणों के साथ पूरी तरह से मुस्तैद है। पुलिस बल को संभावित हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के आसपास तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से तुरंत निपटा जा सके और प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके। बीते दिन चमोली में 2.7 की तीव्रता वाला भूकंप आया था।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

हिमाचल प्रदेश में नए साल पर शुष्क मौसम रहने की भविष्यवाणी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 2 और 3 जनवरी को अलग-अलग शहरों में हल्की बारिश या बर्फबारी होने का अलर्ट दिया है। 4 जनवरी को कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 2 जनवरी की सुबह और देर रात मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर शीतलहर चल सकती है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को भी सीवियर कोल्ड वेव का अलर्ट रहेगा।

 

---विज्ञापन---

जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल में बर्फबारी से हालात

हालांकि जम्मू-कश्मीर में रविवार को बर्फबारी नहीं हुई, लेकिन पिछले दिनों हुए हिमपात से बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे रविवार को खोल दिया गया, जिससे हाईवे पर फंसे 1200 वाहन निकले, लेकिन श्रीनगर-लेह रोड बंद है, जिस पर से बर्फ हटाई जा रही है। इस हाईवे पर करीब 1800 गाड़ियां फंसी हैं। श्रीनगर एयरपोर्ट पर फ्लाइटों की आवाजाही शुरू हो गई है। रेल सेवाएं भी चल रही हैं। कश्मीर यूनिवर्सिटी ने मौसम को देखते हुए एग्जाम रद्द कर दिए हैं।

---विज्ञापन---

लद्दाख में तापमान 0 डिग्री से नीचे है। गांदरबल, सोनमर्ग, पहलगाम, गुंड, बारामूला समेत कई शहरों में तापमान माइनस 10 से 22 डिग्री है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 8.0 डिग्री और पहलगाम में माइनस 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्थानीय कश्मीरियों ने टूरिस्टों के लिए अपने घरों और मस्जिदों के दरवाजे खोल दिए हैं। रुकने की जगह, कंबल रजाई, खाने-पीने का गर्म सामान भी दिया।

उत्तराखंड में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पांडुकेश्वर-बद्रीनाथ बर्फबारी के कारण बंद है। चमोली जिले के 65 से गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के नारकंडा, केलोंग समेत ऊंचे इलाकों में बर्फबारी से रास्ते ब्लॉक हैं। कल्पा-कुफरी में सर्वाधिक बारिश हुई। पूरे राज्य में 340 सड़कें बंद हैं। छितकुल में 2.5 फीट से भी ज्यादा बर्फ पड़ी है। प्रदेश के 5 जिलों में 10 सेंटीमीटर से ज्यादा बर्फबारी हो चुकी है। कल्पा में 14.9, कुफरी में 14.5, पूह में 12, मुरंग में 12, खदराला में 10, सांगला में 8.5, केलंग में 8, कुकमसेरी में 1.6 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई।

First published on: Dec 30, 2024 09:55 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola