---विज्ञापन---

देश angle-right

45 डिग्री पारा, भयंकर लू का रेड अलर्ट; 13 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, पढ़ें IMD का अपडेट

भीषण गर्मी, लू, उमस परेशान करने लगी है। दिल्ली समेत 10 राज्यों में अगले 10 दिन भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। आज पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से पूर्वी और दक्षिण भारत में बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं कि अगले 3 दिन कहां लू चलेगी और कहां बारिश होने का अलर्ट रहेगा?

---विज्ञापन---

उत्तर-पश्चिम राज्यों में अगले 10 दिन भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान लगाया जा चुका है। दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान 40 से 45 डिग्री तक चल रहा है और अब आगे गर्म हवाएं, लू, उमस, तपन लोगों को परेशान करेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 8 अप्रैल की रात को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने का अलर्ट दिया है।

इससे अगले 3 दिन 12 अप्रैल तक गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ेगी और लू चलने की भी संभावना है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से नॉर्थ-ईस्ट और साउथ इंडिया के 13 राज्यों में आंधी-तूफान आने और बारिश होने की आशंका है। असम, मेघायल और बिहार में ओलावृष्टि हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भी 9 और 10 अप्रैल को बारिश हो सकती है और ओले गिर सकते हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

राज्यों में तापमान की मौजूदा स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार, तापमान की बात करें तो दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आस-पास चल रहा है। राजस्थान के कुछ शहरों का तापमान भी 45 डिग्री तक पहुंच गया है। सोमवार को बाड़मेर का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री रहा। राजस्थान के इस शहर में आज हीट वेव का रेड अलर्ट रहेगा। 6 जिलों में ऑरेंज और 12 जिलों में यलो अलर्ट रहेगा।

मध्य प्रदेश में भी गर्म हवाओं से अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। आज मध्य प्रदेश के 8 जिलों में लू चलने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने जिन-जिन राज्यों में अगले 3 दिन लू चलने का अलर्ट दिया है, वहां तापमान में 3 से 5 डिग्री का इजाफा हो सकता है। इस गर्म मौसम का असर अगले 10 दिन रहेगा। उत्तर प्रदेश में भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आस-पास है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

अगले 3 दिन इन राज्यों में पड़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के लोगों को अगले 3 दिन लू और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मध्य प्रदेश, गुजरात और दिल्ली-NCR में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री रहेगा। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी लू का प्रकोप रहेगा। सौराष्ट्र, कच्छ, पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है।

आज, कल और परसो 10 अप्रैल तक पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, दिल्ली के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेशके कुछ इलाकों में रात में गर्म हवा चलने की संभावना है। गुजरात राज्य के तटीय क्षेत्रों, कोंकण और गोवा में भी मौसम गर्म और आर्द्र रहने की संभावना है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

देश में ताजा मौसमी परिस्थतियां

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उसके आस-पास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके असर से दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। आज इस क्षेत्र के दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर से होते हुए उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

उसके बाद अगले 48 घंटों के दौरान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर से होते हुए उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक जाएगा। एक ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर-पूर्व झारखंड और पूर्वी असम पर स्थित है।

---विज्ञापन---

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, यनम, केरल और माहे में गरज, चमक और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ बारिश होने की संभावना है। 11 अप्रैल तक पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के सभी 8 राज्यों में बादल बरसेंगे। असम, मेघालय, बिहार, झारखंड में ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की संभावना है।

8 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख गरज, चमक और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ बारिश होने की संभावना है। 9 से 11 अप्रैल के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की संभावना है।

First published on: Apr 08, 2025 09:06 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola