IMD Latest Weather Report: देशभर में सर्दी के मौसम के अजीबोगरीब रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं समुद्री तूफान की दस्तक है तो कहीं भारी बारिश हो रही है। कहीं बर्फबारी होने के आसार हैं तो कहीं शीतलहर ने हाड़ कंपा रखे हैं। घना कोहरा कुछ ही राज्यों में देखने को मिल रहा है, वहीं दिन में धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है।
देखा जाए तो दिसंबर के महीने में जैसी सर्दी पड़नी चाहिए, वह नहीं पड़ रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 22 दिसंबर तक मौसम इसी तरह रहने का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि 5 दिन तक पूरे देश में मौसम कैसा रहेगा? कहां शीतलहर चलेगी और कहां कोहरा छाएगा? कहां तूफानी हवाएं चलेंगी और कहां भारी बारिश होगी?
इन राज्यों में बरसेंगे बादल
मौसम विभाग कीरिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में 16 दिसंबर को एक लो प्रेशर वाला एरिया बना। इसके और ज्यादा एक्टिव होने और अगले 2 दिन में 17-18 दिसंबर के बीच पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में तमिलनाडु की ओर बढ़ने की संभावना है। वहीं मध्य और ऊपरी क्षोभ मंडल में एक गर्त के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इन दोनों के असर से तमिलनाडु में 17 और 18 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में आज 17 से 19 दिसंबर के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 17-20 दिसंबर के दौरान केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अलग-अलग जगहों पर पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट आंधी चलेगी और बिजली गिरने की संभावना है। 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसलिए मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र तटों से दूर रहने की सलाह दी है।
अन्य राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश में शीतलहर चल सकती है।
मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में सुबह-शाम घना कोहरा छा सकता है। पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ग्राउंड फ्रॉस्ट की स्थिति होने की संभावना है।
दिल्ली में ठंड और प्रदूषण साथ-साथ
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर वायु प्रदूषण बढ़ने लगा है। AQI सोमवार को 400 से ज्यादार रहा। आज मंगलवार को AQI 418 है। इसलिए दिल्ली में ग्रैप-3 के साथ अब ग्रैप-4 भी लगा दिया गया है। वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली में 22 दिसंबर तक शीतलहर चलने का यलो अलर्ट दिया हुआ है। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम 4.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। दिल्ली में दिसंबर महीने में चौथी बार तापमान 5 से नीचे गया।
आज 17 दिसंबर 2024 को अधिकतम तापमान 20.23 डिग्री रहा। दिन का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 7.05 डिग्री और 22.87 डिग्री रहने के आसार हैं। हवा में 17% नमी है और हवा की स्पीड 17 किलोमीटर प्रति घंटा है। दिल्ली में इस समय तापमान अधिकतम 20 से 23°C और न्यूनतम 4 से 7°C के बीच बना हुआ है। ऐसे में अगले 5 दिन दिल्ली-NCR के लोगों को न सिर्फ ठंड बल्कि कोहरा, स्मॉग और प्रदूषण मिलकर परेशान करेंगे।
पहाड़ी राज्यों में मौसम का हाल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है। केदारनाथ धाम में पिछले 8 दिन से बर्फबारी जारी है और करीब एक फीट बर्फ गिर चुकी है। मंदिर के सामने बनी नंदी की प्रतिमा भी बर्फ की चादर ओढ़ चुकी है। गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ धाम तक 16 किलोमीटर तक के रास्ते में 2 इंच तक बर्फ जमा है। 22 दिसंबर के बाद जबरदस्त बर्फबारी का दौर शुरू होने की संभावना है।
संबंधित खबरें
इंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
13 mins agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
2 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
3 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
4 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
4 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
5 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
5 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
6 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
8 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines