---विज्ञापन---

अलर्ट! 2 दिन बाद भीषण ठंड, 10 राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी; दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR समेत पूरा उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग ने एक दिसंबर से घना कोहरा छाने और तापमान ज्यादा गिरने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं कि ठंड को लेकर मौसम विभाग ने क्या अपडेट दिया है और देशभर में मौसम का हाल कैसा है?

IMD Chilling Weather Forecast: देश भीषण ठंड की चपेट में है। दिसंबर की महीना शुरू होने वाला है और हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने वाली है। पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाने के आसार है। दिल्ली-NCR में भी तापमान गिरने से कंपकंपी महसूस होने लगी है। दिल्ली, नोएडा को छोड़कर उत्तर भारत के बाकी राज्यों में सुबह-शाम घना कोहरा छा रहा है।

जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हो रही है। गुरुवार को भी कश्मीर में अच्छी बर्फबारी हुई। इस बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों में देखने को मिला। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने उत्तर भारत के सभी राज्यों में तापमान गिराया और ठिठुरन का अहसास कराया। अगले 2 दिन में मौसम तेजी से बदलेगा। आइए जानते हैं देशभर में ठंड से मौसम का हाल कैसा?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

अगले 2 दिन इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज और कल हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और बिहार के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाएगा। अगले 5 दिन यानि 4 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान में अच्छी सर्दी पड़ने लगी है। गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सीजन का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड हुआ।

यह तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अगले 2 दिन इन राज्यों में काफी ठंड पड़ने के आसार हैं। अगले 5 दिन राजधानी दिल्ली में घने कोहरे का अलर्ट रहेगा। अगले 2 दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री के बीच रह सकता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Delhi Election: 3 विधायकों का टिकट काटा, 6 नए चेहरों पर दांव खेला… देखिए AAP ने पहली लिस्ट में कैसे बिठाया समीकरण?

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगले 5 दिन 4 दिसबंर तक तीनों पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी होगी। वहीं हिमपात होने से इन राज्यों का मौसम काफी ठंडा, खुशनुमा और सुहावना बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, कुपवाड़ा शहरों में पारा माइनक एक तक गिर सकता है।

---विज्ञापन---

बाकी शहरों में न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री रहने के आसार हैं। उत्तराखंड के लिए कोहरे का अलर्ट नहीं है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण राज्य के कई शहरों का तापमान माइनस में जा सकता है। हिमाचल प्रदेश में कई जगह घना कोहरा देखने को मिल सकता है। कुफरी, कुल्लू, मनाली, कसौल जैसे पहाड़ी इलाकों में तापमान 2 डिग्री गिर सकता है।

यह भी पढ़ें:Whatsapp के 17000 अकाउंट ब्लॉक! जानें भारत सरकार ने क्यों लिया फैसला?

First published on: Nov 29, 2024 07:26 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola