---विज्ञापन---

देश angle-right

दिल्ली-NCR में भयंकर ठंड का अलर्ट; कश्मीर में माइनस 6 तापमान, पढ़ें बारिश-बर्फबारी-कोहरे पर IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में शीत लहर ने ठंड बढ़ा दी है। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है, जिससे पूरे देश में कहीं बारिश और कहीं बर्फबारी होगी तो कहीं घना कोहरा छाएगा। आइए जानते हैं कि देशभर में मौसम कैसा है और आगे कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

IMD Weather Forecast Latest Update: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत का मौसम करवट बदलने लगा है। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में सुबह-शाम घना कोहरा छा रहा है। वहीं दिल्ली-NCR में पिछले 3 दिन से शीत लहर चलने से सूखा पाला पड़ रहा है। सीजन में पहली बार राजधानी का तापमान 10 डिग्री से नीचे गया है। जम्मू कश्मीर में बर्फबारी से तापमान माइनस में चला गया है। गुरुवार रात भी कश्मीर के सभी एरिया में तापमान जमाव बिंदु से नीचे रिकॉर्ड हुआ।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) 7 दिसंबर रविवार की रात को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की भविष्यवाणी की है। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इससे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भीषण ठंड पड़ेगी। पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। मैदानी इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं कि देशभर में मौसम का हाल कैसा है और आगे कैसा रहने वाला है?

---विज्ञापन---

 

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 3 दिन से शीत लहर चल रही है, जिससे राजधानी में ठंड बढ़ गई है। सूखा पाला पड़ने से तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। शुक्रवार को भी राजधानी का तापमान 8.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक चल रहा है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई है। इससे दिल्ली में और ज्यादा ठंड पड़ेगी। न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान भी गिरेगा।

---विज्ञापन---

इसके बाद घना कोहरा छाने के भी आसार हैं। 11 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही शुष्क रहने वाला है। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-NCR में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 23 से 26°C और 8 से 11°C के बीच है। आगे 11 दिसंबर तक राजधानी में कभी बारिश होगी तो कभी घना कोहरा छाने से ठंड बढ़ेगी। इसके बाद आगे दिल्ली में फरवरी तक सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ने की भविष्यवाणी है।

 

---विज्ञापन---

पश्चिमी विक्षोभ से ऐसा रहेगा देश का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 7 दिसंबर की रात को जो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। वह पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा। 8 दिसंबर से उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की बहुत संभावना है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर में हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के निचले हिस्से में स्थित है। इसके प्रभाव से दक्षिण के मध्य भागों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

---विज्ञापन---

इस सिस्टम के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और पहुंचने की संभावना है। इससे 12 दिसंबर के आसपास श्रीलंका-तमिलनाडु तटों से दूर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 12 दिसंबर को आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी राजस्थान में शीत लहर के साथ-साथ घना कोहरा भी छाएगा।

First published on: Dec 07, 2024 06:59 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola