Aaj Ka Mausam 8 December: देशभर में आज मौसम करवट बदल सकता है। दिल्ली-NCR को छोड़कर पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह-शाम घना कोहरा छा रहा है। दक्षिण भारत में अभी भी बारिश हो रही है। हालांकि राजधानी दिल्ली का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है, लेकिन न घना कोहरा छा रहा है और न ही बारिश होने के आसार है। मौसम काफी साफ और शुष्क बना हुआ है। सुबह-शाम शीत लहर चलने से गुलाबी ठंड पड़ रही है।
7 दिसंबर की रात को एक पश्चिमी विक्षोभ शायद एक्टिव हो गया है। ऐसे में आज से मौसम करवट बदल सकता है और आगामी 2-3 दिन में देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है, जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने से ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है। उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश और कुछ राज्यों में घना कोहरा छा सकता है। आइए जानते हैं कि देशभर में मौसम का हाल कैसा है और आगे मौसम कैसा रहने वाला है? दिल्ली-NCR में मौसम कब करवट बदलेगा?
इन राज्यों में बरसेंगे बादल और छाएगा कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक और लो प्रेशर वाला एरिया बन रहा है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में इसके बनने की संभावना है। यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 9 दिसंबर तक श्रीलंका के तट पर पहुंचेगा। 12 दिसंबर तक यह एरिया श्रीलंका और तमिलनाडु के पास तूफान में तब्दील हो जाएगा। इसके असर से 12 और 13 दिसंबर को तमिलनाडु के दक्षिणी तटीय जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। पुडुचेरी, केरल, आंध्र प्रदेश में भी अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मछुआरों के लिए चेतावनी है कि वे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में न जाएं।
इसके साथ ही एक ताज़ा पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में पछुआ हवाओं के साथ एक्टिव हो रहा है। इसके असर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में हल्की छिटपुट बारिश होगी। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में सुबह और शाम को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। झारखंड, उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है। इससे इन राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में मौसम साफ और शुष्क है। हालांकि शीत लहर चलने से सुबह-शाम गुलाबी ठंड पड़ रही है, लेकिन दिसबंर के महीने वाली ठंड देखने को नहीं मिल रही है। दिल्ली-NCR में अभी तक बारिश भी नहीं हुई है, लेकिन गुलाबी ठंड के कारण दिल्ली का न्यूनतम तापमान जरूर 7 डिग्री तक पहुंच गया है। पिछले 3 दिन से दिल्ली-NCR का तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच बना हुआ है। गुरुवार-शुक्रवार को तापमान 8 से 9 के बीच रहा। वहीं शनिवार को यही तापमान 7.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। अधिकतम तापमान 25 के आस-पास रिकॉर्ड हो रहा है।
क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, ऐसे में आज या कल दिल्ली-NCR में बारिश होने की संभावना है। अगले 6-7 दिन तक तापमान 7 के करीब बना रहेगा। 15 दिसंबर से दिल्ली-NCR में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-NCR में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 23 से 25°C और 7 से 09°C के बीच है। अधिकतम तापमान सामान्य के करीब था और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे था। वहीं आज रात से मौसम ने करवट बदली तो आगे अच्छी ठंड पड़ेगी।
संबंधित खबरें
23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
18 mins agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
57 mins agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
1 hr agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
2 hrs ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
3 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
4 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
5 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
5 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
5 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines