हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गोवा में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

आईएमडी ने आज देश भर के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा राजस्थान समेत कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
WEATHER LIVE 23 MAY 2025

Live Updates

19:00 (IST) 23 May 2025

गोवा में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी तट पर अगले 7 दिनों के दौरान और कोंकण-गोवा में शुक्रवार को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

15:20 (IST) 23 May 2025

पंजाब के 9 जिलों में लू का अलर्ट, इन जगहों पर होगी बारिश

पंजाब में मौसम का मिलाजुला रूप देखने को मिल रहा है। कहीं भीषण गर्मी के साथ लू चल रही है तो कहीं आंधी के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पंजाब के 10 जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। IMD के अनुसार, पंजाब के अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, मोहाली, नवांशहर, जालंधर, कपूरथला, रूपनगर में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा पंजाब के 9 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मनसा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मोगा, बरनाला और संगरूर जिलों में गर्मी और तेज धूप का कहर जारी रह सकता है।

14:03 (IST) 23 May 2025

बेंगलुरु समेत कर्नाटक के इन जिलों में आंधी के साथ होगी बारिश, 26 मई तक का अलर्ट राजी

कर्नाटक में बेंगलुरु समेत राज्य के सभी तटीय जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी हुआ है। IMD के अनुसार, राज्य के तटीय जिलों में अगले 5 दिनों तक बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने राज्य के बागलकोट, गडग, धारवाड़, कोप्पल, चिक्कमगलुरु, बीदर, उडुपी, शिवमोग्गा और कोलार जिलों के कुछ हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश की 26 मई तक भविष्यवाणी की है। साथ ही दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ जिलों सहित कई स्थानों पर आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

वहीं मौसम वैज्ञानिक सी.एस. पाटिल ने बताया कि हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है। मालूम हो कि मौसम विभाग ने पहले ही जिलेवार पूर्वानुमान जारी कर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी थी।

13:41 (IST) 23 May 2025

मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में बारिश कहर बनकर बरसने वाली है। दरअसल, मौसम विभाग द्वारा महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार, राज्य में शुक्रवार से लेकर वीकेंड तक भारी बारिश की पूरी संभावना है। IMD ने ठाणे, पालघर, सिंधुदुर्ग, पुणे और सतारा के घाटों के लिए भारी से लेकर बहुत भारी बारिश के साथ-साथ गरज और आंधी का भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही IMD ने मुंबई में 23 और 24 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा IMD ने शहर में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने समुद्र में मौजूद मछुआरों को 23 मई की दोपहर तक तट से लौटने की सलाह दी है। वहीं, पूर्व-मध्य और समीपवर्ती उत्तर-पूर्व अरब सागर में मछली पकड़ने के काम को 25 से 27 मई तक निलंबित किया गया है।

12:34 (IST) 23 May 2025

उत्तराखंड में आज खूब गरजेंगे बादल, आंधी के साथ होगी बारिश

उत्तराखंड में इस समय सुहावना मौसम बना हुआ है, लेकिन जल्द ही मौसम करवट लेगा। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश होगी और मैदानी इलाकों में आंधी चलेगी। देहरादून के मौसम विज्ञान केंद्र ने 23 मई, 2025 का पूर्वानुमान जारी करते हुए पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावनाएं जताई हैं। इसके अलावा, मैदानी इलाकों के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इस बारिश के चलते पूरे उत्तराखंड के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

12:07 (IST) 23 May 2025

उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, 49 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में मौसम बार-बार बदल रहा है। राज्य में बीते दिन कई जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई। इसकी वजह से राज्य के कई हिस्सों में हादसे हुए, जिसमें 49 लोगों की मौत हो गई। वहीं, बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। इनमें ज्यादातर लोगों की मौत कच्चे मकानों की छत, टिन शेड और दीवार गिरने से हुई। इसके अलावा, तेज आंधी और बारिश की वजह से आम की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है।

09:53 (IST) 23 May 2025

राजस्थान में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड, कई जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार

राजस्थान में आज का मौसम काफी गर्म होने वाला है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, 22 मई 2025 को राज्य के कई हिस्सों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। आज राज्य के कई जिलों का तापमान 43-47 डिग्री के बीच रहेगा। IMD के मुताबिक, आज राज्य के अजमेर में 43.2, भीलवाड़ा में 43.5, वनस्थली में 46.2, अलवर में 45, जयपुर में 44.8, पिलानी में 47.2, सीकर में 43, कोटा में 45.8, चित्तौड़गढ़ में 44.7, बाड़मेर में 44.9, जवाई बांध में 40, जैसलमेर में 45.4, जोधपुर शहर में 43.3, फलोदी में 44.6, बीकानेर में 46.3, चूरू में 46.8 और गंगानगर में 47.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

08:36 (IST) 23 May 2025

मध्य प्रदेश के 40 जिलों में आंधी के साथ होगी बारिश

मध्य प्रदेश में आज आंधी-बारिश के साथ लू भी चलेगी। मौसम विभाग की तरफ से राज्य के 40 जिलों में आंधी-बारिश और 8 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही IMD ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, मैहर, उमरिया, शहडोल, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, रायसेन, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, धार और रतलाम में भी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया कि झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर में 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक आंधी चल सकती है।

मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में बदलाव की जानकारी दी है। तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने देश के कई हिस्सों में अलग-अलग मौसम की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम अलर्ट पर नजर रखने की अपील की है। कई जगहों पर भारी बारिश के साथ तेज हवाओं चल सकती है। आईएमडी के अनुसार, देश में 25 मई को मॉनसून केरल में एंट्री करेगा। इससे पहले आईएमडी ने 27 मई को मॉनसून के आने को लेकर अपडेट दिया था। ऐसे में तय समय से 2 दिन पहले देश में मॉनसून की एंट्री हो रही है। देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट के लिए आप बने रहें न्यूज24 के साथ…

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola