---विज्ञापन---

देश angle-right

सावधान! दिल्ली-NCR में भारी बारिश, आज 10 राज्यों में झमाझम बरसेंगे बादल, देखें IMD का ताजा अपडेट

IMD Weather Forecast: आज दिल्ली में भारी बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। करीब 10 राज्यों में मानसून के बादल जमकर बरस सकते हैं। ऐसे में लोगों को सलाह है कि वे सतर्क रहें। आइए जानते हैं कि आज देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है?

---विज्ञापन---

IMD Monsoon Weather Update: देशभर में मानसून के बादल झमाझम बरस रहे हैं। दिल्ली-NCR में घने काले बादल छाए हैं। ठंडी तेज हवाएं चल रही हैं और अच्छी बारिश हो रही है, लेकिन राजधानी में बारिश होने के बावजूद आस-पास के इलाकों में उमस से लोग परेशान हैं। बाकी राज्यों में बारिश से हालात खराब हैं। असम, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं।

महाराष्ट्र में बीते दिन इतनी भारी बारिश हुई कि NDRF तैनात करनी पड़ गई। नागपुर में एक कॉलेज में पानी भरने से करीब 50 छात्रों को रेस्क्यू करना पड़ा गया। उत्तराखंड और हिमाचल में लैंड स्लाइड के साथ-साथ फ्लैश फ्लड का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली-NCR समेत 10 राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई। आइए जानते हैं कि देशभर में आज और आगे 4 दिन मौसम कैसा रहने वाला है?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दिल्ली में आज और आगे ऐसा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज दिल्ली-NCR में हवाएं चलेंगी। घने काले बादल छाए रहेंगे। गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। आज अधिकतम तापमान 38 रह सकता है। न्यूनतम तापमान 28 रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने राजधानी में आज से 25 जुलाई तक अच्छी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। इन 5 दिनों में मौसम खराब रहेगी और हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी।

 

---विज्ञापन---

आज कहां-कहां बरस सकते बादल?

मौसम विभाग के अनुसार, आज देशभर के कई राज्यों में बारिश होगी। कहीं हल्की तो कहीं भारी बादल बरसेंगे। उत्तराखंड, असम, मेघालय, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, कर्नाटक में हल्की बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर में भारी बारिश हो सकती है। बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में तूफान आ सकता है और बिजली गिरने के साथ बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, कल भी राजधानी दिल्ली में मौसम खराब रहेगा। उत्तराखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र में अच्छी बारिश होने के आसार बने हुए हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक में बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी है। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान में कई इलाकों में आंधी तूफान आने और बिजली गिरने की चेतावनी है।

First published on: Jul 21, 2024 06:52 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola