हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कड़ाके की ठंड पड़ेगी! 19 राज्यों में 7 दिन घनी धुंध और शीतलहर का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

IMD Today Weather Forecast: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग ने अगले 7 दिन और ठंड पड़ने के साथ शीतलहर चलने का अलर्ट दिया है. बारिश और बर्फबारी होने की संभावना नहीं है, लेकिन धूप निकलने के आसार भी बेहद कम हैं.

विज्ञापन
पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है.

IMD Weather Forecast And Warnings: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. घनी धुंध छाने और शीतलहर चलने से ठंड बढ़ी है. न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम तापमान भी अब कम होने लगा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस हफ्ते उत्तर भारत में 7 दिन घनी धुंध छाने और शीतलहर चलने का अलर्ट दिया है. बारिश या बर्फबारी होने की संभावना नहीं है, लेकिन शीतलहर चलने से ठंड बढ़ेगी.

दिल्ली में तापमान में गिरावट आएगी

वहीं दिल्ली-NCR की बात करें तो हल्का कोहरा छाने और शीतलहर चलने से ठंड बढ़ेगी. दिल्ली में अधिकतम तापमान 17.3 और न्यूनतम तापमान 8.1 रिकॉर्ड हुआ है. इस हफ्ते दिल्ली में मौसम साफ रहेगा, बारिश होने के आसार नहीं हैं, लेकिन शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान में लगभग 2°C की गिरावट आने की संभावना है. 6 जनवरी को तापमान सामान्य से अधिक (1.6°C से 3.0°C) और उसके बाद सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) रह सकता है.

दिल्ली में हट गईं ग्रैप-3 की पाबंदियां

बता दें कि दिल्लीवासियों को अब प्रदूषण से राहत मिलने लगी है, क्याेंकि पिछले दिनों हुई हल्की बूंदाबांदी से प्रदूषक थोड़े साफ हो गए हैं. दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अब 300 से नीचे आ गया है, जिसके चलते दिल्ली में लगी ग्रैप-3 की पाबंदियां हट गईं. आज 4 जनवरी को दिल्ली का ओवरऑल AQI 261 रिकॉर्ड हुआ है. वहीं धौलाकुंआ में आज AQI 322, इंडिया गेट पर 287, क्नॉट प्लेस में 287 और ITO चौक पर 290 रिकॉर्ड हुआ.

विज्ञापन

ऐसी हैं ताजा मौसम संबंधी परिस्थतियां

IMD के अनुसार, पूर्वी बांग्लादेश और आस-पास के इलाकों में, पूर्वोत्तर असम और आस-पास के इलाकों में, दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और उससे सटे दक्षिण केरल तट पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है. उत्तर-पश्चिमी भारत पर 150 समुद्री मील की रफ्तार वाली पश्चिमी जेट स्ट्रीम बनी हुई है. इसके असर से 5 और 6 जनवरी 2026 को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में और 6 जनवरी 2026 को हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश और हिमपात होने संभावना है.

यहां कोहरे और शीतलहर का अलर्ट

IMD के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 7 जनवरी तक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 जनवरी तक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 जनवरी तक, ओडिशा में 6 जनवरी तक कई स्थानों पर रात और सुबह के समय घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. जम्मू डिवीजन, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 6 जनवरी तक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 8 जनवरी तक कोहरा छा सकता है.

विज्ञापन

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 से 10 जनवरी तक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 9-10 जनवरी को, राजस्थान, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ में 5 जनवरी को, मध्य प्रदेश में 7 जनवरी तक, बिहार में 9 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 7 और 8 जनवरी 2026 को ओडिशा में ठंड पड़ने की संभावना है. 5 जनवरी को बिहार में भी ठंड पड़ने की संभावना है. 7 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola