15 राज्यों में भयंकर बारिश का अलर्ट; कोहरे-बर्फबारी की चेतावनी, पढ़ें अगले 7 दिन के लिए IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam: बारिश, बर्फबारी, घने कोहरे और कोल्ड वेव के कारण पूरा देश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। अगले 7 दिन 12 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहने का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। आइए जानते हैं कि मौसम को लेकर IMD की वेदर रिपोर्ट क्या कहती है?

Delhi Rain | Monsoon 2025 | Weather Forecast

अगले 7 दिन कई राज्यों में हल्की से भारी बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है।

IMD Forecast India Weather Update: देशभर में आजकल कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश हो रही है। पहाड़ों से चली रही बर्फीली हवाओं और समुद्र से उठने वाली नमी वाली हवाओं ने शीतलहर चलाई और बारिश करवाई। इससे देश के ज्यादातर राज्यों में तापमान में काफी गिरावट दर्ज हुई है। घने कोहरे से लोगों गलन वाली ठंड सह रहे हैं। दिल्ली-NCR समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में 2 दिन से बेहद घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी जीरो होने से जहां लोगों को ड्राइविंग करने में परेशानी हो रही है। वहीं फ्लाइट्स और ट्रेनें लेट हो रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

पिछले 24 घंटे देश में मौसमी परिस्थतियां

बीते 24 घंटे की बात करें तो उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में, दक्षिण पंजाब और दक्षिण हरियाणा में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर चली। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में ग्राउंड फ्रॉस्ट रहा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, जम्मू कश्मीर, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, असम, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुराए पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और उत्तर आंतरिक ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में भी 0 से 100 मीटर की विजिबिलिटी के साथ सुबह-शाम घना कोहरा देखने को मिला।

विज्ञापन

ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिन में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होने और मैदानी इलाकों में बारिश होने, कोहरा छाने और शीतलहर चलने की संभावना है, क्योंकि पंजाब से सटे पाकिस्तान में एक लो प्रेशर वाला एरिया बना हुआ है। छत्तीसगढ़ में भी एक लो प्रेशर वाला एरिया है। तीसरा बंगाल की खाड़ी और चौथा अरब सागर में बना हुआ है। 10 से 12 जनवरी के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे 10 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की बारिश हो सकती है। मध्य और ऊपरी क्षोभ मंडल में एक ट्रफ के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। अफगानिस्तान और उसके निचले हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण पश्चिम राजस्थान और इससे सटे पाकिस्तान पर स्थित है।

विज्ञापन

इन राज्यों में बरसेंगे बादल और छाएगा कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, 6 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश/बर्फबारी होगी। आज 5 और कल 6 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में गरज चमक के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। 6 जनवरी को उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट बारिश/बर्फबारी होगी। 7 और 8 जनवरी को पूर्वोत्तर भारत के सभी 8 राज्यों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 6 और 7 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है। उत्तर मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाने और शीतलहर चलने की संभावना है।

विज्ञापन

हिमाचल-जम्मू कश्मीर में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक कश्मीर और चिनाब घाटी में भारी बर्फबारी होने का अलर्ट दिया है। जम्मू कश्मीर में चिल्लई कलां के 15 दिन बीते हैं और 25 दिन बाकी हैं। चिल्लई कलां 30 जनवरी को खत्म होगा। इसके बाद 20 दिन चिल्लई-खुर्द और 10 दिन चिल्लई-बच्चा का दौर रहेगा, जिसके तहत पूरे जम्मू कश्मीर में भीषण ठंड पड़ेगी। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो मौसम विभाग ने रविवार को शिमला, किन्नौर, लाहौल स्पीति, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी में बर्फबारी और बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट दिया है। पहाड़ी इलाकों में आज 5 जनवरी और कल 6 जनवरी को बर्फबारी और बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में 7 जनवरी तक बारिश होने के आसार हैं। 8 जनवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ