---विज्ञापन---

देश angle-right

अलर्ट! 5 राज्यों में कोल्ड वेव, 18 में घने कोहरे की चेतावनी; पढ़ें IMD की लेटेस्ट वेदर रिपोर्ट

Aaj Ka Mausam: देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने शीतलहर चलने, बारिश और बर्फबारी होने का अलर्ट जारी किया है। ला नीना एक्टिव हो गया है, मौसम विभाग के अनुसार, इन मौसमी परिस्थितियों का असर 3 महीने तक रह सकता है।

---विज्ञापन---

IMD Alert Weather Forecast: देश में शीतलहरों ने ठिठुरन बढ़ाई हुई है। सर्द हवाओं से पूरा उत्तर भारत ठिठुर रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ला नीना के एक्टिव होने का अलर्ट दिया है। हालांकि यह कमजोर है, लेकिन 3 महीने तक इसका असर रहेगा। हालांकि सर्दी नॉर्मल पड़ेगी, लेकिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़ में कोल्ड वेव चलती रहेगी और सर्द हवाएं यूं ही हाड़ कंपाती रहेंगी।

एक-2 दिन कोल्ड डे की स्थिति रह सकती है। गुजरात और इससे सटे राज्यों में कई दिन तक शीतलहर का प्रकोप रहेगा। मौसम विभाग ने अब 5 राज्यों में शीतलहर चलने और 18 राज्यों में घना कोहरा छाने का अलर्ट दिया। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हो सकती है। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में बारिश होने की संभावना है। दिल्ली-NCR की बात करें तो इन दोनों शहरों में सुबह-शाम हल्का कोहरा छाने के साथ-साथ शीतलहर ने भी ठंड बढ़ा रखी है।

---विज्ञापन---

 

देश में इस समय मौसम ऐसा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शीतलहर के कारण मध्य प्रदेश के ज्यादातर शहरों में रात को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे होता है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन इस राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट दिया है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में आज बर्फबारी हो सकती है। लाहौल-स्पीति के ताबो गांव में बुधवार को न्यूनतम तापमान -16.7ºC रहा। कश्मीर घाटी में भी आज हिमपात हो सकता है।

---विज्ञापन---

चंडीगढ़ में तापमान 11.3ºC रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के जनरल डायरेक्टर मृत्युंजय महापात्र के अनुसार, साल 2025 में जनवरी की महीना गर्म ही रहेगा। पूर्वी, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम-मध्य भारत को छोड़कर मध्य भारत में सामान्य से ज्यादा तेज स्पीड से कोल्ड वेव्स चलेंगी। 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार इन सर्द हवाओं की रहेगी। पिछले 24 घंटों में दिल्ली-NCR में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

ला नीना एक्टिव होने से बनी मौसम परिस्थतियां

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी अफगानिस्तान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है।। एक और पश्चिमी विक्षोभ इराक और इसके आसपास के क्षेत्र पर स्थित है। इसके असर से आज और कल पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की छिटपुट बारिश/बर्फबारी हो सकती है। 4 से 6 जनवरी के बीच इसी इलाके में भारी बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। 5 जनवरी को जम्मू कश्मीर, लद्दाख में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

4 से 6 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की से छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और उससे सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के निचले हिस्से में स्थित है। इसके असर से पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आंधी चलने और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसलिए मौसम विभाग ने मछुआरों से अपील की है कि वे अगले 4 दिन समुद्र तटों से दूर रहें।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दिल्ली समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनने की संभावना है। आज और कल उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भी कोल्ड डे रहने की संभावना है। दिल्ली-NCR में भी सुबह-शाम कोहरा छा सकता है और दिन में सर्द हवाएं ठंड से हाड़ कंपाएंगी।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 6 जनवरी घना कोहरा छाने के आसार हैं। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम के अलग-अलग इलाकों में आज और कल ग्राउंड फ्रॉस्ट रहने की स्थिति होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Jan 02, 2025 08:58 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola