Weather Update: देश के कई राज्यों से मानसून ने विदाई ले ली है लेकिन अभी भी कुछ राज्यों में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर अगले 7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ वर्षा की गतिविधि में वृद्धि जारी रहने की संभावना है.
वहीं, IMD ने कहा, देश के शेष हिस्सों से अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापस लौटने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत और दक्षिण एवं उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी में पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हवाओं के आने के साथ ही इसी अवधि के दौरान दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीपीय क्षेत्र में उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश की गतिविधि शुरू होने की संभावना है.
ओडिशा और विदर्भ में बारिश के आसार
ओडिशा और विदर्भ में 14 से 16 अक्टूबर तक, मध्य प्रदेश में 16 व 17 अक्टूबर को बिजली चमकने की संभावना है. इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज के साथ बारिश की संभावना है.
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
दिल्ली-NCR में अभी तेज हवाएं चलने की संभावना नहीं है, क्योंकि मौसम साफ रहेगा. सुबह-शाम स्मॉग के साथ हल्का कोहरा छा सकता है, लेकिन बारिश होने के आसार नहीं हैं. अगर पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-NCR में मौसम की बात करें तो अधिकतम तापमान 32.6 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा.
दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों में वायु प्रदूषण का स्तर और बढ़ेगा. आने वाले समय में पटाखों का धुंआ, परासी का धुंआ, वाहनों के धुएं के कारण लोग प्रदूषित हवा में ही सांस लेने के लिए मजबूर होंगे. बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ही दिल्ली सरकार ने राज्य में ग्रैप -1 लागू कर दिया है. जिसके अंतर्गत सड़कों पर सफाई करके पानी का छिड़काव किया जाएगा. प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होगी. ठोस कचरे को रेगुलर उठाया जाएगा और चल रहे निर्माण कार्यों को तत्काल बंद कराया जाएगा.
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
4 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
5 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
6 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
7 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
7 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
8 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
8 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
9 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines