IMD Weather Forecast Till 19 August: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने और चक्रवाती हवाओं के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह एक्टिव है, जिसके चलते देशभर में बारिश का तेज दौर भी जारी है। मानसून की बारिश से जहां पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल में भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, वहीं मैदानी इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 6 दिन 19 अगस्त तक खूब बारिश होने का अनुमान लगाया है।
आज कहां-कैसा रहा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में बादल छाए रहे और हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, बलिया में तेज बारिश हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ, शामली, आगरा आदि में भी तेज बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने से 3 नेशनल हाईवे समेत 400 सड़कें ठप हैं। जम्मू-कश्मीर के रियासी, कठुआ, सांबा, राजौरी और पुंछ जिले में भी भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।
पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश हुई, लेकिन मौसम सामान्य रहा। झारखंड और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हुई। महाराष्ट्र के कोंकण और विदर्भ में मूसलाधार बारिश हुई। गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। नवसारी, वलसाड, और दमन में हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, लेकिन पश्चिमी राजस्थान में तापमान बढ़ने से गर्मी महसूस हुई।
अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?
IMD के अनुसार, पश्चिम-मध्य भारत और उससे सटी उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे 14 से 17 अगस्त के बीच कर्नाटक, मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 6-7 दिन उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
कैसी हैं ताजा मौसमी परिस्थितियां?
पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और आस-पास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है, जो समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है और दक्षिण की ओर झुक रहा है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान मजबूत होने की संभावना है।
अगले 48 घंटों के दौरान यह उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ सकता है। गुजरात के कच्छ और इससे सटे उत्तर-पूर्व अरब सागर पर, उत्तर-पूर्व असम पर, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उससे सटे हरियाणा पर, पूर्वी उत्तर प्रदेश पर ऊपर हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
बता दें कि दिल्ली में 13 अगस्त 2025 को मौसम बादल छाए रहे। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश गरज-चमक के साथ हुई। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में 55 से 70 प्रतिशत नमी रही, जिससे मौसम में हल्की ठंडक का अहसास हुआ। बारिश होने से कुछ इलाकों में जलभराव हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, 19 अगस्त तक दिल्ली में मौसम खराब रह सकता है। 15 अगस्त के दिन भी बादल छाए रहेंगे और गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है।
राज्यवार मौसम को लेकर अपडेट
IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में 14 से 18 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर में, 14-19 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, 14 से 16 अगस्त के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 14 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 14 से 18 अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान में गरज चमक के साथ बहुत भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत में 14 से 16 अगस्त के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 14 से 17 अगस्त के बीच नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, यानी अगले 4 दिन अलग-अलग इलाकों में गरज चमक के साथ बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 14 अगस्त को तेलंगाना में, 19 अगस्त को तटीय कर्नाटक और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में, 14 से 17 अगस्त के बीच दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में, 14 अगस्त को रायलसीमा में, 14 से 19 अगस्त के बीच तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में, 14 और 15 अगस्त को केरल में अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वी और मध्य भारत में 14 से 19 अगस्त के बीच मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में, 14 और 17 से 19 अगस्त के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 14 और 15 अगस्त को बिहार में, 14 से 17 अगस्त के बीच ओडिशा में, 15 और 16 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर गरज चमक के साथ बहुत भारी बारिश हो सकती है।
पश्चिम भारत 14 और 15 अगस्त को कोंकण और गोवा में, 14-15 और 18 अगस्त को मराठवाड़ा में, 14 से 19 अगस्त के बीच गुजरात में, 17 से 19 अगस्त के बीच सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
3 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
4 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
6 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
7 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
9 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
9 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
10 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines