Today IMD Weather Forecast: मानसून की विदाई अगले हफ्ते ही संभव है। क्योंकि बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और लो प्रेशर वाला टर्फ बना हुआ है। इसके चलते देशभर में मौसम के तेवर तल्ख बने हुए हैं। मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश में बहुत भारी तूफानी बारिश होने के आसार जताए हैं। वहीं नेपाल में भारी बारिश के कारण बिहार में फ्लैश फ्लड आने की चेतावनी है।
साथ ही मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार समेत 8 राज्यों में अच्छी बारिश होने का भी अलर्ट है। दिल्ली में ठंडी हवाएं चल रही हैं और घने काले बादल छाए हैं, लेकिन बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कल 29 सितंबर को भी देश के 5 राज्यों असम, मेघालय, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में भारी बारिश होने का अलर्ट दिया है। आइए जानते हैं कि आज देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है?
उत्तर प्रदेश और बिहार में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, बीते दिन उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश हुई। अयोध्या में भारी बारिश से सड़कों पर 2 से 3 फीट पानी भरा है। मौसम खराब होने के चलते अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर, गाजीपुर में स्कूल बंद रहे। अयोध्या में आज भी स्कूलों में छुट्टी रहेगी, क्योंकि मौसम विभाग ने आज भी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। वहीं बिहार में आज फ्लैश फ्लड का अलर्ट है। क्योंकि नेपाल में भारी बारिश होने से कोसी और गंडक नदियां उफान पर बह रही हैं। अगर पानी का लेवल और बढ़ा तो कोसी पिछल 56 साल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है और बिहार के 13 जिलों पर बाढ़ का खतरा मंडरा सकता है।
दिल्ली में सुहाना बना रहेगा मौसम
दिल्ली-NCR में आज सुबह मौसम काफी सुहाना रहा। हवाओं ने ठंडक का अहसास कराया। वहीं आसमान में घने काले बादल छाए रहे। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, दिल्ली में 2-3 दिन मौसम सुहाना बना रहेगा, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। इसलिए मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 29 सितंबर को दिल्ली से मानसून चला जाएगा। वहीं आज शाम तक मौसम करवट बदल सकता है। हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में आज राजधानी का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड हो सकता है। 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक भी दिल्ली-NCR का मौसम खराब रहेगा।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
35 mins agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
1 hr agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
2 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
2 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
3 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
3 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
4 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
5 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines