---विज्ञापन---

चक्रवाती तूफान ने भीषण तबाही मचाई! मुंबई-दिल्ली समेत 10 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, पढ़ें IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। जहां मानसून के बादल जाते-जाते भी कहर बरपा रहे हैं, वहीं इस बार ठंड भी ज्यादा पड़ने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने आज देशभर में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।

---विज्ञापन---

IMD Today Weather Forecast: देश में मानसून सीजन आखिरी दौर में पहुंच गया है, लेकिन जाते-जाते भी मानसून के बादल तबाही मचा रहे हैं। मुंबई में बीते दिन करीब 7 घंटे मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग (IMD) ने आज भी मुंबई में भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण चक्रवाती तूफान कहर बरपा रहा है। तेज हवाओं के साथ भारी मूसलाधार बारिश हो रही है।

मानसून जाते-जाते तल्ख तेवर दिखा रहा है और इस मौसम के कारण शुरुआत से ही ठंड भी ज्यादा पड़ने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से आज राजधानी दिल्ली समेत 10 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान आने और भारी बारिश होने का अलर्ट रहेगा। बुधवार को चंडीगढ़, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश हुई। आइए जानते हैं कि आज देशभर का मौसम कैसा रहने वाला है?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

मुंबई में आज रहेगा रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने आज के लिए भी मुंबई में रेड अलर्ट जारी किया है। IMD बुधवार दोपहर को मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट दिया था, जो शाम होते-होते रेड अलर्ट हो गया। वहीं आज मुंबई के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिर सकती है। तेज हवाओं के साथ बहुत ज्यादा भारी बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इस चेतावनी के साथ मौसम विभाग ने लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह भी दी है। कल 27 सितंबर को भी मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला चक्रवात एक्टिव है। मानसून की वापसी उत्तर महाराष्ट्र में होने वाली है, इससे महाराष्ट्र में आद्रता का लेवल भी बढ़ा हुआ है, इसलिए मराठवाड़ा रीजन में आज और कल कुछ इलाकों में भारी बारिश होगी। विदर्भ एरिया में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

दिल्ली में हवाएं चलेंगी, बारिश होगी

मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में खराब मौसम का असर दिल्ली के मौसम पर पड़ सकता है। इसलिए मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में बारिश हो सकती है। 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बादल चमक के साथ गरज सकते हैं। मौसम खराब होने से तापमान गिरकर 34 डिग्री जा सकता है। कल और परसो भी उमस से राहत मिल सकती है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है। 29 सितंबर को बारिश नहीं होने से तापमान बढ़कर 35 डिग्री हो सकता है, लेकिन न्यूनतम तापमान गिरकर 23 डिग्री रिकॉर्ड हो सकता है। 30 सितंबर को भी बारिश नहीं होने से तापमान बढ़ेगा और यह 36 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं। दूसरी ओर, जैसे-जैसे ठंड आ रही है, दिल्ली की हवा खराब होने लगी है। बुधवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खराब दर्ज का 235 रिकॉर्ड हुआ है। गत 5 जून को AQI 248 रिकॉर्ड हुआ था।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

आज और कल इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम, मेघायल, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, कोंकण-गोवा, में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, झारखंड, ओडिशा में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट रहेगा।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

 

First published on: Sep 26, 2024 07:57 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola