Aaj Ka Mausam Weather Forecast : उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। कई राज्यों में आसमान में काले बादल छाए रहे और बारिश भी हुई। दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में भयंकर ठंड और घने कोहरे के बीच बारिश ने दस्तक दी, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि कहां-कहां बरसेंगे बादल?
आईएमडी ने देश के अलग-अलग राज्यों में 11 से 17 जनवरी के बीच बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज गरज के साथ आंधी चलेगी और तूफान भी आएगा। साथ ही ओले भी गिरेंगे। ऐसे में बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या फिर चक्रवाती तूफान लौट आया है? क्योंकि बंगाल की खाड़ी पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। तमिलनाडु, पुडुचेरी में शनिवार को भारी बारिश दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें : चलेंगी ठंडी हवाएं, होगी बर्फबारी, गिरेंगे ओले; दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट
बारिश और बर्फबारी के साथ गिरेंगे ओले
IMD के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में मध्य पाकिस्तान और पड़ोस में एक पश्चिमी विक्षोभ स्थित है, जबकि एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास स्थित है। इस पश्चिमी विक्षोभ के साथ पश्चिमी और पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है। इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और उससे सटे मध्य भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओले भी गिरेंगे। इस दौरान पश्चिमी हिमालची क्षेत्रों में बरसात के साथ बर्फबारी होगी।
आंधी-तूफान के साथ गिरेगी आकाशीय बिजली
मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 11 जनवरी को बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में 12 जनवरी को जमकर बादल बरसेंगे। इन राज्यों में आंधी तूफान आने का अलर्ट जारी किया गया है। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में 13 फरवरी को आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही बरसात भी होगी।
इन राज्यों में बरसेंगे बादल
दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिससे तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में अगले 5 दिनों के दौरान 11 से 15 जनवरी तक जमकर बारिश होगी और बिजली भी गिरेगी। आंध्र प्रदेश में 12 से 15 जनवरी के दौरान बरसात होने की संभावना है। इस बीच उत्तर-पश्चिम भारत में 14 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 15 से 17 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं और पूर्वी राजस्थान में 14-15 जनवरी को बादल बरसेंगे।
यह भी पढ़ें : पूर्वी हवाएं बढ़ाएंगी ठंड, पश्चिम विक्षोभ से बरसेंगे बादल, इन राज्यों में कोल्ड वेव की चेतावनी
दिल्ली एनसीआर में आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में शनिवार को बारिश हुई। अगर 11-12 जनवरी के मौसम की बात करें तो दिल्ली में आमतौर बादल छाए रहेंगे। आंधी चलेगी और हल्की बारिश होने की संभावना है। 12 जनवरी को भी सुबह के समय हल्की बारिश और बूंदाबांदी होगी।
संबंधित खबरें
जम्म-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह कर सकते हैं इस्तीफे का ऐलान
21 mins ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़क अखिलेश यादव
1 hr agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
1 hr agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
2 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
4 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
5 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
5 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
5 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
5 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines