Cyclonic Storm Fengal Alert : देश में चक्रवाती तूफान की दस्तक देने वाली है, जिससे दक्षिणी राज्यों में जमकर बारिश होगी और उत्तरी राज्यों में धुंध के साथ ठंड बढ़ सकती है। तटीय राज्यों में सुबह से बारिश हो रही है और अब कहर बरपाने वाली तेज हवाएं चलेंगी। इसे लेकर स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए और एनडीआरफ की टीमें भी तैनात कर दी गई हैं। रीजनल मेट्रोलॉजिकल सेंटर (RMC) चेन्नई ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
आरएमसी के अनुसार, तमिलनाडु और पुदुचेरी के कुछ हिस्सों में 27 से 28 नवंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। इसे लेकर एनडीआरएफ की 4वीं बटालियन की 7 टीमों को तटीय इलाकों में तैनात कर दिया गया है। एनडीआरएफ के अनुसार, कराईकल, तंजावुर, तिरुवरुर, कुड्डालोर, नागपट्टिनम और मयिलादुथुराई जिलों में जवान मुस्तैद हैं।
यह भी पढ़ें : चक्रवाती तूफान फेंगल कहां-कहां मचाएगा भीषण तबाही? 80 KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं, किन राज्यों में होगी भारी बारिश
RMC चेन्नई ने जारी की चेतावनी
इसे लेकर आरएमसी चेन्नई ने मंगलवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में दबाव एक गहरे दबाव में बदल गया है और यह बुधवार को एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। इसकी वजह से चेन्नई और इसके आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह से ही जमकर बादल बरस रहे हैं। चेन्नई के आरएमसी के निदेशक एस. बालचंद्रन ने बताया कि चक्रवाती तूफान उत्तर तमिलनाडु तट की ओर बढ़ रहा है।
भारी बारिश को लेकर ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु के लिए भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 26 नवंबर को 3 केंद्रीय जिलों और 27 नवंबर को 2 जिलों में भारी से बहुत भारी बरसात हो सकती है। जहां चेन्नई में 27 से 29 नवंबर तक येलो अलर्ट तो वहीं कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपट्टू सहित पड़ोसी जिले में 27 से 30 नवंबर तक ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें : तूफान ‘फेंगल’ की दस्तक! 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां तेज हवाएं बरपाएंगी कहर!
इन जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद
प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई और तिरुवरुर समेत कई क्षेत्रों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए हैं। तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल के अलग-अलग स्थानों पर 27 नवंबर को गरज के साथ जमकर बारिश होगी, जबकि तटीय तमिलनाडु में 28 नवंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
1 hr agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
4 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
4 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
7 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
9 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
9 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
10 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
12 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
12 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines