Aaj Ka Mausam Cyclonic Storm Alert : देश में मौसम का उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बारिश और बर्फबारी ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तबाही मचा रखी है। एक बार फिर चक्रवाती तूफान और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिससे लेकर कई राज्यों में जमकर बादल बरसेंगे। साथ ही तापमान में भी गिरावट आएगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भीषण बारिश को अलर्ट जारी किया है।
40 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं
दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और एक अन्य दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन स्थित है, जिससे दक्षिण-पूर्व यूपी से लेकर मध्य महाराष्ट्र के मध्य भागों तक लो प्रेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 1 मार्च को भी गरज और बिजली के साथ भारी से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इस दिन उत्तर प्रदेश और बिहार में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी और जमकर बादल बरसेंगे। पूर्वोत्तर छत्तीसगढ़ में ओले गिरेंगे।
यह भी पढ़ें : Chamoli Avalanche: हिमाचल-उत्तराखंड के 10 Video में देखें कैसा है मंजर? पत्थरों में दबीं गाड़ियां
एक नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव
उत्तर-पश्चिम भारत में 2 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जो कई राज्यों में जमकर तबाही मचा सकता है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 2-4 मार्च के दौरान गरज के साथ बिजली गिरेगी और भारी बारिश-बर्फबारी भी हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिमी बंगाल और सिक्किम में भी बर्फबारी और बरसात का अलर्ट जारी है। पूर्वी अरुणाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर असम में भी रविवार को 30-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं। देश के कुछ राज्यों में चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा। दक्षिण तमिलनाडु, पुडुचेरी में 1 मार्च को, केरल, लक्षद्वीप में 1 और 2 मार्च को गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ जमकर बादल बरसेंगे।
उत्तर पश्चिम भारत में गिरेगा तापमान
बारिश और बर्फबारी के बाद उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में अगले 2 दिनों में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, लेकिन अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। मध्य भारत में अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा। तटीय केरल में 1-2 मार्च को लू चलेगी और गोवा में 1 से 3 मार्च के बीच और तटीय केरल में 3 मार्च को भीषण गर्मी पड़ेगी।
दिल्ली एनसीआर में भी बरसेंगे बादल
दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की कमी और अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। दिल्ली में अधिकतम पारा 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम पारा 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पिछले 2 दिनों से बादलों की आवाजाही लगी रही है और रुक-रुक बूंदाबांदी हुई। राजधानी में 2-3 मार्च को आसमान में बादल छाएंगे और हल्की बारिश भी होगी। 4 मार्च तो आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी।
इन जिलों में दिखेगा चक्रवाती तूफान का असर
कई राज्यों के जिलों में चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा। हिमालय प्रदेश के भुंतर, सुंदरनगर, कांगड़ा, शिमला, पालमपुर, जोट, उत्तराखंड के चकराता, मसूरी, मुक्तेश्वर, पंजाब के अमृतसर, पटियाला, हरियाणा के चंडीगढ़, अंबाला, करनाल, हिसार, पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर, मेरठ और पूर्वी यूपी के बलिया, सुल्तानपुर, बिहार के पटना में आंधी चलेगी और तूफान आएगा।
यह भी पढ़ें : 50 KMPH की स्पीड से चलेंगी पुरवइया हवाएं, 40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी भीषण बारिश
संबंधित खबरें
माउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
51 mins agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
3 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
3 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
3 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
3 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
4 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
11 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
11 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
11 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines