अलर्ट! चक्रवाती तूफान से भारी बारिश की चेतावनी; दिल्ली समेत 15 राज्यों में खूब बरसेंगे बादल, देखें IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam: मानसून के जाने से पहले भारी बारिश के लिए एक बार फिर देशवासी तैयार रहें। साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से चक्रवाती तूफान उठेगा और मानसून के बादल जाते-जाते जमकर बरसेंगे। आइए जानते हैं कि IMD का लेटेस्ट अपडेट क्या कहता है?

Aaj Ka Mausam, Weather Update, IMD Alert, Delhi-NCR, Rajasthan, Kerala, Karnataka,

Cyclone Alert in Bay Of Bengal: मानसून की विदाई होने वाली है, लेकिन इस बार मानसून 16 दिन ज्यादा बरस रहा है। हालांकि आज बंगाल की खाड़ी से राजस्थान के रास्ते मानसून चला जाएगा, लेकिन इससे पहले बंगाल की खाड़ी में जो नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, उसके कारण भीषण चक्रवाती तूफान उठेगा और पूरे देश में एक बार फिर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले हफ्ते उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। आज भी दिल्ली-NCR समेत देश के 16 राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। आज केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नागालैँड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा और गोवा में भारी बारिश होगी। आइए मौसम का ताजा हाल जानते हैं…

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में 2 दिन से बारिश नहीं हुई है और अगले 2 दिन बारिश होने की संभावना भी नहीं है, लेकिन 25 की रात से मौसम करवट बदल लेगा। इसके बाद अच्छी बारिश होने के आसार हैं। हालांकि पिछले 3 दिन से अच्छी धूप खिलने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जल्दी ही मौसम बदल जाएगा। 25 सितंबर से बारिश होने के बाद गुलाबी ठंड असर दिखाने लगेगी।

आज राजधानी का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने के आसार हैं। वहीं हल्के बादल भी छाए रहेंगे। कल 24 सितंबर को भी बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 26 डिग्री से 36 डिग्री के बीच रह सकता है। 25 सितंबर को तापमान 26 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। बादल छाएंगे और हल्की बारिश होगी। 26 सितंबर को पारा 26 डिग्री से 33 डिग्री के बीच रहेगा और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। 27 सितंबर को गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। तापमान 25 डिग्री से 33 डिग्री के बीच रहेगा।

विज्ञापन

इन राज्यों में भी खूब बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, कल 24 सितंबर को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघायल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट रहेगा। मध्य प्रदेश में आज बारिश होने के आसार नहीं हैं, लेकिन 24 सितंबर को हल्की से तेज बारिश हो सकती है। 5 जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 1 जून से 30 सितंबर तक मध्य प्रदेश में 949.5MM बारिश होती है, लेकिन इस बार 22 सितंबर तक ही 1064.7MM बारिश हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में कई जिलों नें अगले 5 दिन गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है और हल्की से मध्यम बारिश होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ