---विज्ञापन---

देश angle-right

5 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका; दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम और कब से पड़ेगी ठंड? जानें मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: देश में इस बार गर्मी और बारिश की तरह रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ने के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं, लेकिन साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से अक्टूबर के पहले 2 हफ्ते जहां दक्षिण भारत में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के आसार हैं, वहीं नॉर्थ इंडिया और मध्य भारत समेत दिल्ली में गर्मी और उमस लोगों को सताएगी।

---विज्ञापन---

Today IMD Weather Forecast: मानसून कई राज्यों से विदा हो चुका है, लेकिन अक्टूबर के महीने में भी उत्तरी दिशा में बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल के बाद समुद्र में लो प्रेशर वाला एरिया बन रहा है। उत्तरी बांग्लादेश और उप-हिमालीय पश्चिम बंगाल साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है।

दक्षिण पूर्वी अरब सागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, जिसके चलते आज और अगले 5 दिन दक्षिण भारत में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होन के आसार हैं। वहीं दिल्ली समेत बाकी राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। दक्षिण भारत में भारी बारिश का असर कुछ राज्यों में हल्की बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है, लेकिन दिल्लीवासियों को शुष्क मौसम के कारण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। आइए देखते हैं कि मौसम विभाग का ताजा अपडेट क्या कहता है?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

किस राज्य में बारिश और कहां शुष्क रहेगा मौसम?

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज बिहार और पश्चिम बंगाल समेत देश के 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश होने का अलर्ट रहेगा। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, असम, मेघायल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश होने के आसार हैं।

अगले 5 दिन इन राज्यों में मौसम ऐसा रही रहेगा। उत्तर भारत में आज और अगले 5 दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तर प्रदेश-दिल्ली समेत कई राज्यों से मानसून विदा हो चुका है, लेकिन गर्मी उमस लोगों को सता रही है। आज और अगले 5 दिन दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में गर्मी और तेज धूप रहेगी।

---विज्ञापन---

 

देश में ठंड कब से पड़ेगी?

मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर का महीना प्री-विंटर सीजन होता है। हल्की ठंड महसूस होने लगती है, लेकिन इस बार Pacific Ocean में एक के बाद एक चक्रवाती तूफान और टाइफून उठ रहे हैं, इस वजह से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर, भूमध्य सागर में लो प्रेशर वाली हवा का एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसलिए अक्टूबर के महीने में भी जहां समुद्र तटीय इलाकों में बारिश हो रही है और तूफानी हवाएं चल रही हैं, वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी उमस है। इस बार अक्टूबर के तीसरे हफ्ते से ठंड का अहसास हो सकता है। दिल्ली-NCR में इस बार प्री-विंटर वाला सिस्टम नहीं बना, इसलिए मौसम गर्म है। ऐसे में इस साल शायद ही लोगों को प्री-विंटर का मौका मिले। इस बार गर्मी और बारिश की तरह काफी सर्दी पड़ने के आसार हैं।

---विज्ञापन---

 

दिल्ली में आज का AQI

मौसम विभाग के अनुसार, आज 5 अक्टूबर 2024 की सुबह अधिकतम तापमान 34.89 °C रिकॉर्ड हुआ है। दिन का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 27.05 °C और 37.51 °C रहने के आसार हैं। वातावरण में हवा में नमी 29% है और 29 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कल और आने वाले 5 दिन में दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 29.44 °C और 37.06 °C रहने का अनुमान है। इतने तापमान के बीच दिल्ली वासी एक गर्म दिन के लिए तैयार रहें और उसी के अनुसार बाहर निकलने की योजना बनाएं। दिल्ली में आज AQI 176 है, जो खराब क्वालिटी का है। इसलिए बच्चे और अस्थमा जैसी सांस की बीमारियों से पीड़ित लोग लंबे समय तक बाहर न रहें।

---विज्ञापन---

 

First published on: Oct 05, 2024 08:27 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola