---विज्ञापन---

6 दिन 3 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में भी मौसम बदला, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में आज स्मॉग रहा और धुंध भी छाई। उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं 3 राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट है। आइए देखें देशभर में मौसम का हाल...

---विज्ञापन---

Today Weather Forecast: दिल्ली-NCR समेत पूरे देश में मौसम ने करवट बदल ली है। उत्तर भारत के सभी राज्यों में अब सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है। दिन का तापमान भी अब गिरने लगा है, लेकिन कड़ाके की ठंड के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 3 राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट भी दिया है। 10 नवंबर तक देशभर के लिए मौसम का अपडेट सामने आया है, जिसके अनुसार, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। जिससे दक्षिण तमिल तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इसके असर से जहां समुद्र तटीय राज्यों में भारी बारिश होगी, वहीं देशभर में ठंड का असर बढ़ेगा। आइए जानते हैं कि 10 नवंबर तक देशभर में मौसम के हालात कैसे रहेंगे?

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

10 नवंबर तक यहां बरसेंगे बादल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 5 और 6 नवंबर को अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होगी। 8-9 और 10 नवंबर को केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, माहे, पुदुचेरी, कराईकल में भारी बारिश होगी। 10 नवंबर तक इसके अलावा पूरे देश में कहीं बारिश होने की संभावना नहीं है, लेकिन 8 से 10 नवंबर के बीच उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है।

दिल्ली में बारिश होने के आसार नहीं

राजधानी दिल्ली की बात करें तो 12 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह-शाम ठंड रहेगी। बारिश होने के आसार नहीं हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली/NCR में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान इस समय 31-33°C और 13-18°C के बीच बना हुआ है। अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहता है। दिन के समय भी हवाएं चलती रहीं और रात के समय शांत हवाएं चल रही हैं।

---विज्ञापन---

 

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज 5 नवंबर 2024 को 27.66 डिग्री सेल्सियस है। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 19.05 डिग्री सेल्सियस और 31.97 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। कल अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आज हवा में 37% नमी है और हवा की स्पीड 37 किलोमीटर प्रति घंटा है। सूरज सुबह 6:36 बजे उदय हुआ और शाम 5:33 बजे अस्त होगा। आज राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 384 है। आज मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय स्मॉग और धुंध दोनों देखने का मिला। दोपहर को 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी स्मॉग और धुंध छाने की संभावना है। 10 नवंबर तक राजधानी में मौसम ऐसा ही रहेगा।

---विज्ञापन---

उत्तर भारत में कब से छाएगी धुंध?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस हफ्ते उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी होगी और मैदानों में बारिश होगी। इससे पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान में मौसम बदलेगा और घनी धुंध छाने की संभावना है। इसके बाद कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Nov 05, 2024 07:57 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग में बतौर चीफ सब एडिटर सेवाएं दे रही हैं। यहां की कोर टीम का हिस्सा हैं और नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola