देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 12 घंटों के दौरान 22 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है.
इन इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून का प्रभाव सबसे अधिक देखने को मिलेगा. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है. पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, अचानक बाढ़ और सड़क बाधित होने का खतरा बना हुआ है, जबकि मैदानी इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित हो सकता है.
पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी कई स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है. पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश और आंधी-बिजली की चेतावनी जारी की गई है.
प्रमुख शहरों का तापमान
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी दिल्ली में 5 अगस्त तक मौसम सुहावना बने रहने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पूरे दिन आसमान में बादलों का डेरा रहने के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.
6 अगस्त को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने की संभावना नहीं है. इस दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश होने का अनुमान है, लेकिन किसी तरह का येलो, ऑरेंज या रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया है.
उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा सहित अनेक जिलों में आज तेज बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम बिगड़ने की संभावना है.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 5 से 7 अगस्त के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 और 6 अगस्त को कई स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 और 7 अगस्त को कुछ इलाकों में तेज बारिश दर्ज की जा सकती है. इसके अलावा 5 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश और 5 से 6 अगस्त के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश की भी संभावना है.
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बिहार में 5 और 6 अगस्त के दौरान मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने की संभावना है. इस अवधि में राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग ने दोनों दिनों के लिए कई स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है, जबकि 5 अगस्त को कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश की भी आशंका है.
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. 5 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 6 अगस्त को राज्य के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है.
मौसम विभाग ने 7 और 8 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान में 7 से 9 अगस्त के बीच कई स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है.
हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश के लिए 5 से 10 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है. विभाग के अनुसार, इस अवधि में राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है. शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति सहित कई जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है.
मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि बारिश के साथ कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में 5 से 10 अगस्त के बीच मानसून का असर बना रहेगा. इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. 5 अगस्त को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है, जबकि 6 से 10 अगस्त तक कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है.
आईएमडी ने विशेष रूप से देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों के लिए अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) की आशंका भी जताई है.
पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पंजाब में 5 और 6 अगस्त के दौरान मौसम सक्रिय रहने की संभावना है. राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. IMD ने अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, पटियाला, मोहाली, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, बरनाला, बठिंडा, मानसा, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फिरोजपुर, फाजिल्का, तरनतारन और मोगा सहित कई जिलों में 5 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की आशंका जताई है.
असम, केरल में रेड अलर्ट
वहीं, IMD ने मध्य प्रदेश, असम और केरल के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने इन राज्यों में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा होने की आशंका जताई है. पूर्वोत्तर के कई राज्यों, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और अन्य क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. समुद्री क्षेत्रों में तेज हवाओं और खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है.
संबंधित खबरें
दशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
7 hrs ago'ज्ञानेश इस्तीफा दें, EC और उसके IT ढांचे में...' कांग्रेस ने फिर उठाई मांग
8 hrs agoदिल्ली में राष्ट्रपति ने किया रावण दहन, PM बोले- 'भारत का कोना-कोना राममय'
10 hrs ago'दिवाली तक कोई प्रोटेस्ट नहीं.....', CJP कार्यकर्ताओं को दीपके का संदेश
11 hrs agoविदेश में नौकरी का लालच, टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का खुलासा
14 hrs ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
14 hrs ago'लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहेंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
18 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
18 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines