---विज्ञापन---

देश angle-right

2 राज्यों में आंधी-तूफान-बारिश का अलर्ट! उत्तर भारत में कब पड़ेगी ठंड? जानें देशभर के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में स्मॉग की चादर बिछी है। उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा। 2 राज्यों में 2 दिन भारी बारिश होने का अलर्ट है। पूरे देश में इस हफ्ते ठंड पड़ने लगेगी और धुंध छाएगी। इससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी। आइए जानते हैं देशभर में मौसम का हाल...

---विज्ञापन---

IMD Weather Forecast Today: देशभर में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। वहीं दिल्ली में स्मॉग की चादर बिछ़ी हुई है। वहीं 2 राज्यों में आज और कल आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, केरल और तमिलनाडु में आज और कल भारी बारिश होने की संभावना है। इस बारिश का असर पुदुचेरी, माहे, कराईकल, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में देखने को मिलेगा। दिल्ली में रविवार को सीजन का पहला स्मॉग देखा गया, जो अगले 3 दिन लोगों के लिए परेशानी बनेगा। आइए जानते हैं कि आज और इस हफ्ते देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है?

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

आज और कल इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक, आज, कल और परसो तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गरज चमक के साथ बिजली गिरने के आसार हैं। तमिलनाडु के कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, तेनकासी, विरुधुनगर, थेनी, मदुरै, शिवगंगई, रामनाथपुरम और डिंडीगुल जिलावासियों को सतर्क रहने की सलाह मौसम विभाग ने दी है। 5 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर भारी होने की संभावना है। देश के बाकी राज्यों में मौसम साफ रहेगा। इस हफ्ते कहीं बारिश होने की संभावना नहीं है।

उत्तर भारत में कब छाएगी धुंध?

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में 15 नवंबर के बाद धुंध छाने से ठंड बढ़ेगी। इस हफ्ते उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों पर बर्फबारी होने के आसार हैं। इस बर्फबारी से मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड में 15 से 20 नवंबर के बीच धुंध छाने से तापमान में गिरावट आएगी। जम्मू कश्मीर पहले से लेह-लद्दाख में बर्फबारी के कारण ठंड की चपेट में है।

---विज्ञापन---

 

दिल्ली में मौसम का हाल कैसा?

राजधानी दिल्ली में स्मॉग के कारण हाल बेहाल हैं। सुबह-शाम की ठंड तो बढ़ी ही है, लेकिन दिवाली पर आतिशबाजी ने वायु प्रदूषण काफी बढ़ा दिया है। बीते दिन रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इस हफ्ते मौसम साफ रहेगा, लेकिन धुंध छाने लगेगी। मौसम विभाग ने दिल्ली में 7 नवंबर तक कोहरा और स्मॉग रहने का अलर्ट जारी किया है।

---विज्ञापन---

सबसे गर्म महीना रहा अक्टूबर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर का महीना 123 साल बाद सबसे गर्म महीना रहा। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने खुद इसकी पुष्टि की। उन्होंने मीडिया को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव नहीं होने और बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर वाला एरिया एक्टिव होने से अक्टूबर महीने में औसत तापमान 26.92 (Average Temperature) डिग्री रिकॉर्ड हुआ। साल 1901 के बाद यह तापमान दर्ज हुआ और साल 1901 के बाद साल 2024 का अक्टूबर महीना सबसे गर्म रहा।

 

---विज्ञापन---

First published on: Nov 04, 2024 07:40 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola