हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj ka Mausam : घर से निकलने से पहले जान लें आज का मौसम, UP-MP, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज कहीं-कहीं भारी बारिश, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है.

विज्ञापन
31 अगस्त और 1 सितंबर को उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. (Image - ANI)

आज मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, 29 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है, जिससे पूर्वी भारत में बारिश का दौर फिर शुरू होगा. इनके अलावा भी उत्तराखंड, बिहार, झारखंड ओडिशा समेत कई राज्यों में बारिश के आसार हैं.

कहां-कहां होगी बारिश?

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज कहीं-कहीं भारी बारिश, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. वहीं, उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली चमकने की आशंका है. 31 अगस्त और 1 सितंबर को उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है.

यह भी पढ़ें : बाढ़ से तबाही के बाद अब नेपाल के सामने है कौन सी असली चुनौती? बर्बादी से उबरने में लग जाएंगे बरसों!

विज्ञापन

इनके अलावा, बिहार में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में आज भारी बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.

बंगाल की खाड़ी में बनने वाले नए सिस्टम की वजह से ओडिशा में 28 से 31 अगस्त के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होगी. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले कुछ दिनों तक बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी रहेगा.

विज्ञापन

उत्तराखंड में अचानक बाढ़ का खतरा

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश के चलते कुछ संवेदनशील इलाकों में कम से मध्यम दर्जे की अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है. ये अलर्ट उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के लिए जारी हुआ है.

यह भी पढ़ें : Kaalchakra: बारिश के पानी से जुड़े उपाय बदल सकते हैं किस्मत, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए कैसे?

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. दोपहर से शाम के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें और कुछ जगह पर मध्यम बारिश हो सकती है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola