हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

LIVE Monsoon News: दिल्ली समेत उत्तर भारत में कब पहुंचेगा मानसून? अरब सागर में उठेंगी ऊंची लहरें, पढ़ें ताजा अपडेट

LIVE Weather News: देश में दक्षिणी पश्चिमी मानसून तूफानी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। केरल में शनिवार को दस्‍तक देने के बाद मॉनसून महाराष्‍ट्र तक पहुंच गया है। 35 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब मानसून ने इतनी जल्‍दी महाराष्‍ट्र तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

Live Updates

23:06 (IST) 26 May 2025

सीएम ने ठाणे में बारिश की स्थिति की समीक्षा की, दिया आश्वासन

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को ठाणे जिले में बारिश की स्थिति की समीक्षा की और आश्वासन दिया कि सरकार ने नुकसान को रोकने के लिएसभी आवश्यक कदम उठाए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में दिन में 135 मिमी बारिश दर्ज की गई।

21:33 (IST) 26 May 2025

27 मई को कहां-कहां जारी हुआ रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट? देखें IMD की भविष्यवाणी

21:31 (IST) 26 May 2025

राजस्थान के बाड़मेर में तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड

21:29 (IST) 26 May 2025

उत्तराखंड में भी बारिश की संभावना

26 से 31 मई के दौरान उत्तराखंड में आंधी, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ हल्की से लेकर मध्यम बारिश की संभावना है।

19:23 (IST) 26 May 2025

IMD के वैज्ञानिकों ने विकसित किया भारत फोरकास्ट सिस्टम, IMD महानिदेशक ने बताई खासियत

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि आज डॉ. जितेन्द्र सिंह ने देश को अत्याधुनिक मॉडलिंग सिस्टम, भारत फोरकास्ट सिस्टम समर्पित किया है। यह एक अनूठी और हमारी स्वदेशी प्रणाली है। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान, राष्ट्रीय पूर्वानुमान केंद्र और IMD के वैज्ञानिकों ने इसे विकसित किया है। इसका लक्ष्य हमारी मौसम पूर्वानुमान सेवाओं को लोगों के लिए और अधिक सुलभ बनाना है।

19:21 (IST) 26 May 2025

कर्नाटक के कलबुर्गी में झमाझम बारिश

14:53 (IST) 26 May 2025

Aaj Ka Mausam LIVE: नवी मुंबई के कई हिस्सों में हुई बारिश

दक्षिण-पश्चिम मानसून के महाराष्ट्र पहुंचने पर नवी मुंबई के कई हिस्सों में बारिश का एक वीडियो भी सामने आया।

14:29 (IST) 26 May 2025

Aaj Ka Mausam LIVE: 27 मई तक मुंबई में रेड अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार 27 मई को सुबह 8:30 बजे तक मुंबई को रेड अलर्ट पर रखा है। शहर में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

14:27 (IST) 26 May 2025

Aaj Ka Mausam LIVE: अत्रे चौक और वर्ली के बीच मुंबई मेट्रो लाइन 3 पर परिचालन निलंबित

मुंबई में भारी बारिश के कारण एक भूमिगत स्टेशन के जलमग्न हो जाने के बाद आचार्य अत्रे चौक और वर्ली के बीच मुंबई मेट्रो लाइन 3 पर परिचालन निलंबित कर दिया गया है। मध्य रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, मस्जिद स्टेशन पर पटरियों पर जलभराव के कारण हार्बर लाइन पर ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। इस बीच, मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि मुख्य लाइन के धीमे कॉरिडोर पर सेवाएं अप्रभावित रहीं, हालांकि फास्ट कॉरिडोर पर सिग्नल और ट्रैक बदलने में कुछ दिक्कतें आईं।

14:09 (IST) 26 May 2025

Aaj Ka Mausam LIVE: मंत्री गिरीश महाजन ने क्या कहा?

महाराष्ट्र के जल संसाधन और आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि मुंबई में आज बहुत बारिश हुई है। शहर में यातायात काफी हद तक सामान्य है। हिंदमाता इलाके में जलभराव है। बीएमसी की टीम इलाके में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों से बाहर न निकलें।

14:06 (IST) 26 May 2025

Aaj Ka Mausam LIVE: मंत्री गिरीश महाजन ने मुंबई में किया दौरा

महाराष्ट्र के जल संसाधन और आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने शहर में भारी बारिश के मद्देनजर बृहन्मुंबई नगर निगम के आपदा प्रबंधन विभाग का दौरा किया।

13:33 (IST) 26 May 2025

Aaj Ka Mausam LIVE: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

IMD ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

13:15 (IST) 26 May 2025

Aaj Ka Mausam LIVE: यात्रियों को हो रही परेशानी

ठाणे से मुंबई की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उनका दावा है कि बारिश के कारण ट्रेनें धीमी चल रही हैं। एक यात्री ने कहा कि पिछले एक घंटे से ट्रेन यहीं रुकी हुई है। अगर पहली बारिश के बाद ट्रेनें रद्द हो गईं, तो हम कैसे पहुंचेंगे?

13:09 (IST) 26 May 2025

Aaj Ka Mausam LIVE: 250 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित

मुंबई में भारी बारिश और आंधी-तूफान के कारण से 250 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं। बारिश के कारण बड़े पैमाने पर सड़कों में जलभराव से यातायात मार्ग भी बाधित हो गया। बता दें कि मुंबई के मध्य, पश्चिमी और हार्बर लाइनों पर लोकल ट्रेनें विलंबित हुईं।

12:42 (IST) 26 May 2025

Aaj Ka Mausam LIVE: अरब सागर के कुछ हिस्सों में बढ़ा मानसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, मुंबई सहित महाराष्ट्र, बेंगलुरु सहित कर्नाटक, तमिलनाडु के शेष हिस्सों, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिम-मध्य और उत्तर के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

12:23 (IST) 26 May 2025

Aaj Ka Mausam LIVE: भारी बारिश के कारण फ्लाइट-ट्रेन प्रभावित

मुंबई में सोमवार सुबह भारी बारिश और आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इसके साथ ही सड़कों पर पानी भर गया और यातायात प्रभावित हुआ। ट्रेन और उड़ाने भी बाधित हुईं।

12:19 (IST) 26 May 2025

Aaj Ka Mausam LIVE: मुंबई के 12 क्षेत्रों में हुई भारी बारिश

मुंबई में सबसे अधिक वर्षा दर्ज किए गए क्षेत्रों की जानकारी रविवार, 25 मई की मध्यरात्रि से लेकर सोमवार, 26 मई, सुबह 11 बजे तक की अवधि में मुबंई के महानगरपालिका क्षेत्र में हुई बारिश की अधिकतम मात्रा इस प्रकार है।

  • नरीमन पॉइंट फायर स्टेशन – 252 मिमी
  • ए विभाग कार्यालय – 216 मिमी
  • बीएमसी मुख्यालय – 214 मिमी
  • कुलाबा पंपिंग स्टेशन – 207 मिमी
  • नेत्र अस्पताल, दो टंकी क्षेत्र – 202 मिमी
  • सी विभाग कार्यालय (चंदनवाड़ी, मरीन लाइन्स) – 180 मिमी
  • मेमनवाड़ा फायर स्टेशन – 183 मिमी
  • ब्रिटानिया पंपिंग स्टेशन, वर्ली – 171 मिमी
  • नारियलवाड़ी स्कूल, सांताक्रूज़ – 103 मिमी
  • सुपारी टैंक, बांद्रा – 101 मिमी
  • जिलाधिकारी कॉलोनी, चेंबूर – 82 मिमी
  • एल विभाग कार्यालय, कुर्ला – 76 मिमी
  • 12:14 (IST) 26 May 2025

    Aaj Ka Mausam LIVE: मुंबई शहर के कई हिस्सों में बारिश

    दक्षिण-पश्चिम मानसून के महाराष्ट्र पहुंचने पर मुंबई शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। नीचे दिए गए वीडियो में आप देख सकते हैं।

    12:11 (IST) 26 May 2025

    Aaj Ka Mausam LIVE: बारिश के कारण उड़ाने भी प्रभावित

    मुंबई में बारिश और आंधी-तूफान के कारण कई सारी उड़ाने प्रभावित हो रही हैं। एयर इंडिया ने कहा कि यात्रा का अनुभव सुगम बनाने के लिए हम अपने यात्रियों को एयरपोर्ट पर जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जांचने के लिए कहते हैं।

    11:23 (IST) 26 May 2025

    Aaj Ka Mausam LIVE: नवी मुबंई की सड़कों में जलभराव

    नवी मुंबई में भारी बारिश के कारण जलभराव वाली सड़कों से यात्री गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।

    11:19 (IST) 26 May 2025

    Aaj Ka Mausam LIVE: दादर हिंदमाता में भीषण जलभराव

    मुंबई के दादर हिंदमाता में भीषण जलभराव का एक वीडियो भी सामने आया है।

    10:58 (IST) 26 May 2025

    Aaj Ka Mausam LIVE: सीसीटीवी के जरिए से जलभराव की रखी जा रही निगरानी

    मुबंई के ईस्टर्न सबर्ब्स की बात करें तो वहां तुलनात्मक रूप से कम बारिश हुई है। मानखुर्द फायर स्टेशन और एमपीएस स्कूल मानखुर्द में केवल 16 मिमी, नूतन विद्यालय मंडल में 14 मिमी और कलेक्टर कॉलोनी में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई। वेस्टर्न सबर्ब्स में बांद्रा सुपारी टैंक, गजदरबंध पंपिंग स्टेशन और खार दांडा में 29 मिमी, जबकि स्वच्छता विभाग वर्कशॉप, एचई वार्ड ऑफिस और विले पार्ले फायर स्टेशन में 22 मिमी वर्षा हुई है। बता दें कि सीसीटीवी के जरिए जलभराव की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

    जलभराव के मुख्य स्थानों में शक्कर पंचायत, सायन सर्कल, दादर टीटी, हिंदमाता, जेजे मडावी पोस्ट ऑफिस, कुर्णे चौक, बिंदुमाधव जंक्शन (वर्ली) और माचरजी जोशी मार्ग (फाइव गार्डन) शामिल हैं। तेज हवाओं और बारिश की वजह से पेड़ और डालियां गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। सिटी में 4 स्थानों पर और वेस्टर्न सबर्ब्स में 5 जगहों पर पेड़ों के गिरने की सूचना बीएमसी को मिली है।

    10:53 (IST) 26 May 2025

    Aaj Ka Mausam LIVE: मुंबई में तेज बारिश का कहर जारी

    मुबंई में आज सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच केवल एक घंटे में सबसे अधिक बारिश नरीमन पॉइंट फायर स्टेशन में दर्ज की गई, जहां 104 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा, ए वार्ड ऑफिस में 86 मिमी, कोलाबा पंपिंग स्टेशन में 83 मिमी, और मुंसिपल हेड ऑफिस में 80 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, कोलाबा फायर स्टेशन में 77 मिमी, ग्रांट रोड आई हॉस्पिटल में 67 मिमी, मेमनवाड़ा फायर स्टेशन में 65 मिमी, मालाबार हिल में 63 मिमी और डी वार्ड में 61 मिमी बारिश मापी गई।

    10:40 (IST) 26 May 2025

    Aaj Ka Mausam LIVE: हाय टाइड को देखते हुए जुहू बीच को कराया गया खाली

    अरबसागर में ऊंची लहरों ने अपना भयानक रूप ले लिया है। 11 बजकर 24 मिनट पर हाय टाइड का अनुमान जताया गया है। इस दौरान 4.75 मीटर ऊंची लहर उठने का अनुमान है। इस दौरान बारिश की गति कम नहीं हुई तो लोगों का हाल बेहाल हो सकता है। हाय टाइड को देखते हुए जुहू बीच को पूरी तरह से खाली कर दिया गया है। साथ ही लाइफ सेविंग गार्ड बीच-बीच में गश्त कर रहे हैं।

    10:03 (IST) 26 May 2025

    Aaj Ka Mausam LIVE: मुंबई के कुछ हिस्सों में भारी बारिश

    महाराष्ट्र के मुंबई के कुछ हिस्सों में भारी बारिश शुरू हो गई है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से एक वीडियो देख सकते हैं।

    09:43 (IST) 26 May 2025

    Aaj Ka Mausam LIVE: 3-4 घंटे के बाद मुबंई में हल्की बारिश होने की संभावना

    आईएमडी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 3 बजे मौसम विभाग ने बताया कि अगले 3-4 घंटों के दौरान मुंबई और उपनगरीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की उम्मीद है। दिन के लिए मौसम का पूर्वानुमान 'भारी बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने' का है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

    09:16 (IST) 26 May 2025

    Aaj Ka Mausam LIVE: मुंबई के कई हिस्सों में हुआ जलभराव

    महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद मुंबई के कई हिस्सों में जलभराव का एक वीडियो भी सामने आया है।

    09:08 (IST) 26 May 2025

    Aaj Ka Mausam LIVE: महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में भी होगी बारिश

    IMD के अनुसार, अगले तीन दिनों में मानसून मुंबई और महाराष्ट्र के कुछ अन्य हिस्सों में आगे बढ़ेगा। मौसम विभाग ने बताया कि मध्य अरब सागर, कर्नाटक (बेंगलुरु सहित), आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के बचे हुए हिस्सों, पश्चिम-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी, और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

    08:45 (IST) 26 May 2025

    Aaj Ka Mausam LIVE: मुंबई में आज कहां-कितनी हुई बारिश?

    सुबह 6:00 से 7:00 बजे तक मुंबई में कहां-कितनी बारिश हुई? नीचें देखें पूरी लिस्ट

  • नरीमन पॉइंट, फायर स्टेशन – 40 मिमी
  • नेत्र अस्पताल, ग्रांट रोड – 36 मिमी
  • मेमनवाड़ा फायर स्टेशन – 35 मिमी
  • सी वॉर्ड ऑफिस – 35 मिमी
  • कोलाबा फायर स्टेशन – 31 मिमी
  • बी वॉर्ड ऑफिस – 30 मिमी
  • मांडवी फायर स्टेशन – 24 मिमी
  • भायखला फायर स्टेशन – 21 मिमी
  • ब्रिटानिया स्टॉर्म वॉटर स्टेशन – 18 मिमी
  • नायर अस्पताल – 14 मिमी
  • वहीं, पूर्व और पश्चिम उपनगरों में हल्की बारिश दर्ज की गई है।
  • 08:39 (IST) 26 May 2025

    Aaj Ka Mausam LIVE: IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

    आज के लिए IMD ने रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं ,मुंबई, ठाणे, पालघर और महाराष्ट्र के अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 3-4 घंटों में राज्य के कुछ जिलों में 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और भारी बारिश की संभावना है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।

    08:37 (IST) 26 May 2025

    Aaj Ka Mausam LIVE: 4.17 मीटर ऊंची लहर उठने का अनुमान

    आज अरब सागर में ऊंची लहर उठने का अनुमान है। करीब साढ़े 11 बजे हाय टाइड का अलर्ट जारी हुआ। बता दें कि आज रात 11 बजकर 9 मिनट पर 4.17 मीटर ऊंची लहर उठने का अंदाजा है।

    08:04 (IST) 26 May 2025

    Aaj Ka Mausam LIVE: मुंबई के कुछ हिस्सों में बारिश

    मुंबई के कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिल रही है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस का एक वीडियो सामने आया है।

    07:11 (IST) 26 May 2025

    Aaj Ka Mausam LIVE: बुलढाणा में तेज बारिश

    07:11 (IST) 26 May 2025

    Aaj Ka Mausam LIVE: वाशिम में तेज बारिश

    मानसून महाराष्ट्र पहुंचा, जिसके बाद वाशिम शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई।

    07:09 (IST) 26 May 2025

    Aaj Ka Mausam LIVE: कर्नाटक में मानसून की दस्तक

    दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक में दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग ने तटीय क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी किया है। दक्षिण कन्नड़ में समुद्र में उथल-पुथल और तेज हवाओं के साथ लगातार बारिश जारी है।

    07:03 (IST) 26 May 2025

    Aaj Ka Mausam LIVE: यूपी में मानसून कब तक आ सकता है?

    उत्तर प्रदेश में मानसून की कोई एक तारीख नहीं सामने आई है। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि गोरखपुर में मानसून 18 जून तक पहुंच सकता है। वहीं, बंगाल की खाड़ी से आने वाले मानसून की रफ्तार अच्छी रही, तो यूपी में समय से पहले मानसून पहुंच सकता है।

    06:58 (IST) 26 May 2025

    Aaj Ka Mausam LIVE: देश में 26 मई को कैसा रहेगा मौसम

    06:57 (IST) 26 May 2025

    Aaj Ka Mausam LIVE: मुंबई में रेड अलर्ट जारी

    अगले 3 घंटों के दौरान मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों में 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही मध्यम गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश के लिए ऑरेंज से रेड अलर्ट जारी किया गया है।

    06:55 (IST) 26 May 2025

    Aaj Ka Mausam LIVE: 3 से 4 घंटों तक जारी रहेगी बारिश

    अगले 3-4 घंटों के दौरान मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।

    06:52 (IST) 26 May 2025

    Aaj Ka Mausam LIVE: यूपी में बारिश का अलर्ट

    देश में मौसम बदल रहा है। कई राज्यों में तेज बारिश हो रही है, तो कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में भी कहीं-कहीं पर बारिश देखने को मिल रही है। वहीं, कई जिलों में अभी भी भीषण गर्मी हो रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने प्रदेश में 31 मई तक बारिश होने की संभावना जताई है।

    06:50 (IST) 26 May 2025

    Aaj Ka Mausam LIVE: महाराष्ट्र पहुंचा मानसून

    महाराष्ट्र में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 2 से 3 दिनों में मानसून मुंबई तक पहुंचने की संभावना है। इसके चलते मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

    Aaj Ka Mausam LIVE: भारत में मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून करीब समय से 8 दिन पहले पहुंचा है। पहले केरल में मानसून पहुंचा, इसके बाद अब यह महाराष्ट्र में पहुंच चुका है। इस बार इस बार महाराष्ट्र में मानसून के आने का समय 5 जून तक का बताया जा रहा था, जो मई के अंत में ही एक्टिव हो गया है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम अभी सुहावना बना रहेगा। IMD के मुताबिक, राजधानी में 26 से 30 मई तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, दिल्ली में 15 से 23 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। आज किस राज्य में कैसा मौसम रहेगा, जानने के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…

    संबंधित खबरें

    न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

    First published on:

    Know More: Editorial Guidelines

    लेख समाप्त

    लेखक के बारे में

    Shabnaz

    शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
    ... और पढ़ें

    ताज़ा खबरें

    Sponsored Links by Taboola