Aaj Ka Mausam LIVE: सीसीटीवी के जरिए से जलभराव की रखी जा रही निगरानी
मुबंई के ईस्टर्न सबर्ब्स की बात करें तो वहां तुलनात्मक रूप से कम बारिश हुई है। मानखुर्द फायर स्टेशन और एमपीएस स्कूल मानखुर्द में केवल 16 मिमी, नूतन विद्यालय मंडल में 14 मिमी और कलेक्टर कॉलोनी में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई। वेस्टर्न सबर्ब्स में बांद्रा सुपारी टैंक, गजदरबंध पंपिंग स्टेशन और खार दांडा में 29 मिमी, जबकि स्वच्छता विभाग वर्कशॉप, एचई वार्ड ऑफिस और विले पार्ले फायर स्टेशन में 22 मिमी वर्षा हुई है। बता दें कि सीसीटीवी के जरिए जलभराव की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।
जलभराव के मुख्य स्थानों में शक्कर पंचायत, सायन सर्कल, दादर टीटी, हिंदमाता, जेजे मडावी पोस्ट ऑफिस, कुर्णे चौक, बिंदुमाधव जंक्शन (वर्ली) और माचरजी जोशी मार्ग (फाइव गार्डन) शामिल हैं। तेज हवाओं और बारिश की वजह से पेड़ और डालियां गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। सिटी में 4 स्थानों पर और वेस्टर्न सबर्ब्स में 5 जगहों पर पेड़ों के गिरने की सूचना बीएमसी को मिली है।