Live Updates
कर्नाटक में आगे बढ़ा दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक में आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग ने तटीय क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी किया है - दक्षिण कन्नड़ में समुद्र में उथल-पुथल, लगातार बारिश, तेज हवाएं और उखड़े हुए पेड़ देखे जा सकते हैं।
तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुछ हिस्सों में हुई बारिश
हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के बाद आई बाढ़, रामपुर की स्थिति
आज भी दिल्ली में होगी बारिश, 50 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा- IMD का पूर्वानुमान
LIVE Weather Update: कौन थे सब-इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा?
गाजियाबाद में एसीपी अंकुर विहार ऑफिस की छत गिरने से घायल हुए सब-इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वीरेंद्र कुमार मिश्रा जनपद इटावा के मूल निवासी थे, उनका परिवार दिल्ली में आवासित है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके परिजन यहां पहुंच गए हैं। इस मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
LIVE Weather Update: केरल में रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने रविवार को कासरगोड, कन्नूर समेत केरल के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड सहित अन्य जिले अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट पर हैं।
LIVE Weather Update: दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
LIVE Weather Update: मुंबई में भारी बारिश की संभावना
मुंबई के कुछ इलाकों में मौसम खराब हो रहा है। वहीं, कुछ इलाकों में हल्की-मध्यम बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। दक्षिण मुंबई में भारी बारिश की संभावना है।
LIVE Weather Update: ओडिशा में बारिश
देशभर में मौसम बदल रहा है। कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। इसी कड़ी में ओडिशा में भी बारिश दर्ज की गई है।
watch | पुरी, ओडिशा: शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। pic.twitter.com/iMGHh6xSKz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2025
LIVE Weather Update: दिल्ली में कहां कितनी बारिश
LIVE Weather Update: यूपी में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने आज 25 मई और कल 26 मई के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
LIVE Weather Update: सब-इंस्पेक्टर की मौत
डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने जानकारी दी कि 'गाजियाबाद में कल आंधी के दौरान एसीपी ऑफिस की छत गिरने से पुलिस सब-इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।'
LIVE Weather Update: उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों इलाकों में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। इस दौरान बादलों के गरजने और आकाशीय बिजली गिरने के भी संभावना जताई गई है।
LIVE Weather Update: हिमाचल में फटा बादल
हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में शनिवार शाम को तेज बारिश हुई। इस दौरान, शिमला के रामपुर में बादल फटने की खबर भी सामने आई है। इससे काफी नुकसान भी हुआ है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 और 28 मई को सभी 12 जिलों में तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने के साथ आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 25 और 26 मई को सिरमौर, सोलन, शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और चंबा जिलों में मौसम बिगड़ेगा।
LIVE Weather Update: गाजियाबाद में आंधी-तूफान का कहर
गाजियाबाद में तेज आंधी-तूफान और बारिश से बड़ा हादसा हुआ। इस दौरान, एसीपी अंकुर विहार के ऑफिस की छत गिर गई। ऑफिस में मौजूद सब-इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा की मौत हो गई। उनकी उम्र 58 साल बताई जा रही है।
LIVE Weather Update: दिल्ली में कितना लुढ़ता तापमान?
25 मई 2025 को रात 01:15 बजे से 02:30 बजे के बीच दिल्ली में रात को आए तूफान के कारण तापमान में गिरावट आई।
सफदरजंग (एयरपोर्ट)- 31.0°C से 21.0°C तक
पालम (एयरपोर्ट)- 29.0°C से 22.0°C तक
पूसा- 31.8°C से 20.5°C तक
प्रगति मैदान- 31.4°C से 21.3°C तक
लोधी रोड- 31.0°C से 22.3°C तक
LIVE Weather Update: भोपाल में नौतापा
भोपाल में आज से नौतापा शुरू हो रहा है, जो 2 जून तक चलेगा। नौतापा के शुरुआती 3-4 दिन प्री मानसून एक्टिविटी देखने मिलेंगी, इसके बाद तापमान में इजाफा होगा। इस दौरान, तापमान 42 डिग्री से अधिक पहुंच सकता है। 11 से 16 जून तक मध्यप्रदेश में मानसून की दस्तक होगी।
LIVE Weather Update: मुंबई में येलो अलर्ट जारी
मुंबई में सुबह से ही जोरदार बारिश के आसार हैं। आज मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। बांद्रा, सांताक्रुज, जोगेश्वरी, गोरेगांव, बोरीवली और दहिसर में बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। फिलहाल कहीं जलजमाव नहीं है और लोकल ट्रेन और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर सड़क यातायात पर अभी खासा असर पड़ता नहीं नजर आ रहा।
LIVE Weather Update: इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी
इंडिगो ने दिल्ली में बदले मौसम के बाद एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने लिखा कि यात्रा की योजना बनाने से पहले एक बार विमानों की स्थिति देख लें।
LIVE Weather Update: उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में तूफान की चेतावनी जारी की है। राज्य में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना भी जताई गई है।
LIVE Weather Update: 25 फ्लाइट्स डायवर्ट
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कल रात आए तूफान की वजह से 100 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इसमें से 25 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है।
LIVE Weather Update: कनॉट प्लेस की ताजा तस्वीरें
कनॉट प्लेस में तेज हवाओं के साथ बारिश का वीडियो सामने आया है।
LIVE Weather Update: धौला कुआं में सड़कें जलमग्न
राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हुआ। जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। धौला कुआं में भी सड़कों पर पानी भरा हुआ है।
LIVE Weather Update: द्वारका में हर तरफ पानी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बाद बहुत सी जगहों पर पानी भर गया है। द्वारका से एक वीडियो सामने आया है, जहां पर लोग पानी के बीच से गुजरते दिख रहे हैं।
LIVE Weather Update: दिल्ली के कई वीडियो सामने आ रहे हैं
LIVE Weather Update: जलभराव के चलते ट्रैफिक जाम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश का असर ट्रैफिक पर भी देखने को मिल रहा है। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव हुआ। जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम लगा हुआ है।
LIVE Weather Update: कई इलाकों में जलभराव
दिल्ली में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हुआ।
LIVE Weather Update: दिल्ली में जमा हुआ पानी
भारी बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में भयंकर जलभराव देखने को मिल रहा है। इसके कई वीडियो सामने आ रहे हैं। यह वीडियो दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल 1 के पास से ली गई है।
LIVE Weather Update: कहां पहुंचेगा मानसून
साउथ वेस्ट मानसून 24 मई को केरल पहुंचा। अब मानसून मध्य अरब सागर, गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी, पूर्वोत्तर राज्यों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में अगले 2-3 दिनों के दौरान आगे बढ़ेगा। पश्चिमी तट केरल, कर्नाटक, तटीय महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गोवा पर अगले 6 दिनों के दौरान भारी की चेतावनी जारी की गई है।
Aaj Ka Mausam LIVE: देशभर में एक बार फिर से मौसम बदल रहा है। दिल्ली-NCR समेत कई जगहों पर तेज बारिश हो रही है। तेज हवाओं और बारिश के बाद से ही तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली में बीते कई दिनों से चिलचिलाती धूप के कारण उमस भरी गर्मी हो रही थी, लेकिन बारिश के बाद अब मौसम में काफी ठंडक है। मौसम विभाग ने ने पश्चिम भारत और पूर्वोत्तर भारत में बारिश का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र, गोवा में 25 से 30 मई तक और गुजरात में 24 से 27 मई तक बिजली चमकेगी और बारिश होगी। इस दौरान, 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।आज किस राज्य में कैसा मौसम रहेगा, जानने के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…
ये भी पढ़ें: Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में तूफान-बारिश के बाद कैसे हैं हालात? ताजा तस्वीरों में देखें
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
7 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
8 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
9 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
9 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
9 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
10 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
10 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
11 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
11 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines