Today IMD Weather Forecast: देशभर में सर्दी का मौसम आगे बढ़ने लगा है। दक्षिण पश्चिम मानसून विदा हो चुका है और उत्तर पूर्वी मानसून एक्टिव हो चुका है। मौसम की दोनों परिस्थतियों में देश में मिला जुला मौसम देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश हो रही है, तूफानी हवाएं चल रही हैं। वहीं उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। सुबह-शाम की गुलाबी ठंड बढ़ने लगी है।
वहीं राजधानी दिल्ली में स्मॉग बढ़ने लगा है, जिससे लोगों को ठंड के साथ उमस भी परेशान कर रही है। राजधानी में जहां सुबह-शाम ठंड है, वहीं दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ जाता है। मौसम विभाग ने आज भी 7 राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट दिया है। वहीं उत्तर भारत में इस हफ्ते दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते देशभर में मौसम कैसा रहेगा?
इन राज्यों में चक्रवाती तूफान और बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, अंडमान सागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हुआ, इससे पूर्व केंद्रीय बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर वाला एरिया बना, जो उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ते हुए 23 अक्टूबर के आस-पास केंद्रीय बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन में बदल जाएगा। इससे अंडमान निकोबार और इसके आस-पास के इलाकों में आज और कल बारिश होगी और 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलेंगी।
22 से 24 अक्टूबर तक ओडिशा में 35 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। ऐसे में 20 से 26 अक्टूबर के बीच अंडमान निकोबार द्वीप समूह, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है। इसलिए मछुआरे और टूरिस्ट समुद्र के आस-पास न जाएं। साथ ही इन राज्यों का सफर करने से बचें। खराब मौसम के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है।
दिल्ली में टूटा उमस का 7 साल का रिकॉर्ड
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में इस साल अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में भी उमस का अहसास हो रहा है। दिल्ली में 19 अक्टूबर दिन शनिवार 7 साल में सबसे गर्म दिन रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान अधिकतम 36.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग ने आज और अगले कुछ दिन दिल्ली का मौसम ऐसा ही बना रहने के आसार जताए हैं।
दिल्ली में आज 20 अक्टूबर दिन रविवार को अधिकतम तापमान 32.06 °C रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 23.05 °C और 34.88 °C रह सकता है। हवा में 32% नमी है और हवा की गति 32 किमी/घंटा है। 25 अक्टूबर तक दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री रहने की संभावना है। दिल्ली में आज AQI 240 रहा, जो हवा के खराब स्तर का प्रतीक है।
उत्तर भारत में शुष्क मौसम और बारिश दोनों
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड में शुष्क मौसम रहेगा, लेकिन उत्तराखंड और पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ 21 अक्टूबर से एक्टिव हो जाएगा, इससे उत्तर-पश्चिमी भारत में बारिश होने के आसार हैं। आज और में मुंबई में बारिश होने का यलो अलर्ट रहेगा।
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
5 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
7 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
8 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
9 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
10 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
10 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
11 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
12 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines