---विज्ञापन---

Aaj Ka Mausam: 50 की स्पीड के तूफान, भारी बारिश की चेतावनी; दिल्ली-हिमाचल समेत 20 राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

Today Weather News in Hindi: दिल्ली-NCR में अच्छी धूप खिली है। उमस और गर्मी परेशान करेगी, लेकिन मौसम विभाग ने भारी बारिश होने की चेतावनी भी आज देश के लिए जारी की हुई है, आइए जानते हैं कि मौसम कैसा रहने वाला है?

---विज्ञापन---

Aaj Ka Mausam 18 July IMD Update: मानसून एक्टिव है, लेकिन भीषण गर्मी ने भी लोगों के पसीने छुड़ाए हुए हैं। दिल्ली-NCR में 2 दिन से भी उमस से लोग परेशान हैं। देश के मैदानी इलाकों में जहां लोगों को गर्मी और उमस से जूझना पड़ रहा है, वहीं देश के पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से हालात खराब है। असम के सभी 29 जिले और उत्तर प्रदेश के 20 जिले बाढ़ की चपेट में हैं।

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और बिहार में नदियां उफान पर बह रही हैं। लैंड स्लाइड की घटनाओं से रास्ते ब्लॉक हैं। कर्नाटक में आज सुबह भारी भूस्खलन हुआ। वहीं मौसम विभाग लगातार भारी बारिश होने का अलर्ट जारी कर रहा है। आज भी दिल्ली-महाराष्ट्र समेत देशभर के 17 राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। आइए जानते हैं कि देशभर में आज और अगले 2 दिन मौसम कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

 

दिल्ली और आस-पास शहरों में ऐसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में सुबह धूप खिली हुई है, लेकिन शाम तक मौसम करवट बदल सकता है। आज राजधानी के कुछ इलाकों को गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। बाकी इलाकों और आस-पास के शहरों में घने काले बादल छाए रहेंगे। ऐसे में आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री रह सकता है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने के आसार हैं।

---विज्ञापन---

कर्नाटक और केरल में आंधी-तूफान का अलर्ट

विशाखापट्टनम के साइक्लोन वॉर्निंग सेंटर के श्रीनिवास एमडी के अनुसार, 19 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर वाला साइक्लोन बन रहा है। ऐसे में असम, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु में अगले 5 दिन मौसम काफी खराब रहेगा। आंधी-तूफान आने के आसार हैं और भारी बारिश होने का रेड अलर्ट रहेगा। कर्नाटक, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा 20 जुलाई तक बादल बरसते रहेंगे। नेपाल बॉर्डर से गुजरने वाली भारतीय नदियां उफान पर हैं, ऐसे में कई गांवों में बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए अगले 4 दिन भारी बारिश होने का यलो अलर्ट दिया है। साथ ही लोगों को लैंड स्लाइड के खतरे वाले इलाकों और नदी नालों के पास नहीं जाने का सलाह दी गई है। पहाड़ी इलाकों से दूर रहने को कहा गया है। हिमाचल में इस समय भारी बारिश से मनाली, कुल्लू, कांगड़ा, धर्मशाला समेत कई जिलों में हालात खराब है। उत्तराखंड में भी लैंड स्लाइड से नेशनल हाईवे कई जगह से ब्लॉक हैं। इसलिए सरकार ने चार धाम यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी की हुई है कि बारिश होने पर श्रद्धालु जहां हैं, वहीं रुक जाएं।

इन राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिन दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, केरल, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा आदि राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में 3 दिन के लिए मानसून धीमा पड़ सकता है, लेकिन 20 जुलाई से मौसम फिर करवट बदल लेगा।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

First published on: Jul 18, 2024 06:51 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola