Delhi-NCR में अचानक बदला मौसम, घने काले बादल छाए और चलीं तेज हवाएं

IMD Weather News Updates: केरल सरकार ने मानसून के आगमन की तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली में तापमान 42 और कई राज्यों में तापमान 45 के करीब पहुंच चुका है। लोगों को गर्मी से राहत के लिए बारिश का इंतजार है।

Monsoon 2025 | Weather Forecast | IMD Update

आज का मौसम, 17 May 2025 IMD Weather Forecast LIVE

IMD Weather Updates: दक्षिण पश्चिम मानसून केरल में 27 मई के करीब दस्तक देगा। केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य सरकार ने शुक्रवार को मीटिंग बुलाकर मानसून की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में फैसला किया गया कि लैंडस्लाइड के खतरे वाले इलाकों में रहने वाले लोगों के कॉन्टैक्ट नंबर लिए जाएंगे। अगले 2-3 दिन के दौरान दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिणी बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप समूह और अंडमान सागर के शेष हिस्सों और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

विज्ञापन

45 तक पहुंच रहा अधिकतम तापमान

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में भयंकर गर्मी पड़ रही है। हालांकि बीती शाम दिल्ली में धूल भरी आंधी भी चली, बावजूद इसके बीते दिन राजधानी का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान भी 26.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। दिल्ली से सटे नोएडा में भी बीती शाम हल्की बूंदाबांदी हुई। दिल्ली में वायु प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। AQI 300 से ज्यादा होने वाला है। इसलिए दिल्ली में ग्रैप-1 लागू कर दिया गया है।

राजस्थान में शुक्रवार को कई शहरों का तापमान 44 डिग्री के पार रहा। सबसे ज्यादा श्रीगंगानगर में 45.9°C अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। चूरू में 45.6 और बीकानेर में 45.2 डिग्री तापमान रहा। मध्यप्रदेश में शुक्रवार को ग्वालियर, खजुराहो और नौगांव में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ज्यादा दर्ज हुआ। पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

LIVE UPDATES

LIVE Weather Updates: कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी

17 मई 2025 के लिए मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल-सिक्किम में तेज आंधी (50-60 किमी प्रति घंटे) चल सकती है। देश के कई हिस्सों जैसे आंध्र प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, तेलंगाना, और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चल सकती हैं। गुजरात, केरल और मध्य प्रदेश सहित कुछ क्षेत्रों में हल्की आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

LIVE Weather Updates: गर्मी के बाद अचानक बदला मौसम, काले बादलों ने घेरा आसमान

आज अचानक Delhi-NCR का मौसम बदल गया। सुबह तेज धूप थी और गर्मी भी काफी महसूस हो रही थी। लेकिन दोपहर के समय अचानक आसमान में काले बादल छा गए। कुछ ही देर में सूरज छिप गया और हल्की ठंडी हवा चलने लगी। मौसम के इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। कई इलाकों में बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुआ है। लोगों को सलाह दी गई है कि बाहर निकलते समय सावधानी रखें और मौसम अपडेट पर ध्यान दें।

LIVE Weather Updates: अधिकतम तापमान को लेकर पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी भारत में 4 दिन के बाद अगले 3 दिन तक अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। पश्चिम भारत में 4 दिन के बाद अगले 3 दिन अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

LIVE Weather Updates: पंजाब-हरियाणा में बारिश होने का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 18 से 21 मई के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज, चमक के साथ 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 18 से 21 मई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है।

19 से 21 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 19 मई को हिमाचल प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि होने की संभावना है। 17-19 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में तेज धूल भरी हवाएं 25 से 35 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलने की संभावना है।

LIVE Weather Updates: बिहार में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और मध्य भारत में अगले 7 दिन मौसम खराब रहेगा। मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में गरज, चमक के साथ 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 18 मई को बिहार, 18 और 19 को झारखंड, 18 से 20 मई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 18 मई को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में भी बारिश हो सकती है।

LIVE Weather Updates: पश्चिम भारत में चलेगी तूफानी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, 18 से 20 मई के बीच कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में गरज, चमक के साथ 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 21-22 मई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में गरज, चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

20 और 21 मई को मध्य महाराष्ट्र, 19-21 मई के दौरान कोंकण, गोवा में 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। 20 मई को दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि 21 और 22 मई को कोंकण में बहुत भारी बारिश हो सकती है।

LIVE Weather Updates: दक्षिण भारत के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिन केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक में आंधी चलने, बिजली गिरने और 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक में भी अगले 7 दिन आंधी चलने, बिजली गिरने और 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

19 और 20 मई को रायलसीमा में, 19 और 30 मई को तटीय कर्नाटक में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 18-22 मई के दौरान केरल और माहे, 18-20 मई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, आंतरिक कर्नाटक, 20 मई को लक्षद्वीप, 19 और 20 मई को रायलसीमा के साथ-साथ 20 और 21 मई को तटीय कर्नाटक और 19-21 मई के दौरान केरल और माहे में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

LIVE Weather Updates: पूर्वोत्तर भारत के लिए 7 दिन का मौसम अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिन गरज, चमक के साथ 30-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 18 से 21 मई के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। आज 17 और कल 18 मई को त्रिपुरा, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

LIVE Weather Updates: देश में ताजा मौसमी परिस्थितियां

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। उत्तरी बांग्लादेश तक हवाओं की एक द्रोणिका बनी हुई है। हरियाणा के ऊपर एक ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों में दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जो दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।


पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। मध्य असम के ऊपर भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। दक्षिण गुजरात और उत्तरी कोंकण तटों से दूर पूर्व-मध्य और उससे सटे उत्तर-पूर्व अरब सागर के ऊपर भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है।

LIVE Weather Updates: इन राज्यों में लू चलने का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 17-22 मई के बीच पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की संभावना है। 18 और 19 मई को उत्तरी मध्य प्रदेश में लू चलने का अलर्ट है। कल 18 मई को जम्मू और कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में लू चल सकती है। बिहार, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में रात में मौसम गर्म रह सकता है।

LIVE Weather Updates: दिल्ली में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम‌?

दिल्ली-NCR में भयंकर गर्मी पड़ रही है। हालांकि बीती शाम दिल्ली में धूल भरी आंधी भी चली, बावजूद इसके बीते दिन राजधानी का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान भी 26.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। दिल्ली से सटे नोएडा में भी बीती शाम हल्की बूंदाबांदी हुई। दिल्ली में AQI 300 से ज्यादा होने वाला है। इसलिए दिल्ली में ग्रैप-1 लागू कर दिया गया है। अगले 5 दिन 18 से 22 मई के बीच दिल्ली में मौसम खराब रहेगा। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चलेंगी। तूफानी आने और बारिश होने का अलर्ट है। धूल भरी आंधी चल सकती है। पांचों दिन आसमान में बादल भी छाए रह सकते हैं।

LIVE Weather Updates: अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5-6 दिन पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में गरज चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।अगले 5 दिन दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

LIVE Weather Updates: पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा देश का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली धूल भरी आंधी चली। छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र, कच्छ, झारखंड, मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 60-80 किमी प्रति घंटे की गति से तूफानी/तेज हवाएं चलीं। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, ओडिशा, पंजाब, बिहार, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा चंडीगढ़, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर 40-60 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं। अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण, तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि देखी गई।

LIVE Weather Updates: मुंबई के बिन मौसम बारिश शुरू

महाराष्ट्र के मुंबई शहर में आज कई इलाकों में बिन मौसम बारिश शुरू हो गई है। मुंबई के साथ दादर में भी बूंदाबांदी हुई है। साउथ मुंबई के कोलाबा, मरीन लाइन, भायखला, परेल, लालबाग, दादर, बांद्रा में सुबह से बारिश हो रही है। अंधेरी से बोरीवली के बीच रुक-रुक बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 20 मई के बीच मध्य महाराष्ट्र में गरज, चमक के साथ 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 21-22 मई को मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में गरज, चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 20 और 21 मई को मध्य महाराष्ट्र में 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाए चलने की संभावना है। 20 मई को दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना है।

LIVE Weather Updates: अगले 7 दिन के मौसम का ताजा अपडेट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार, अगले 7 दिन देशभर के 30 राज्यों में कहीं आंधी-तूफान आएगा, कहीं तेज हवाएं चलेंगी, कहीं बारिश होने का अलर्ट है। अगले 2 दिन 6 राज्यों में कहीं-कहीं भयंकर लू चलने की भी संभावना है।

यहां क्लिक करके देखें IMD की रिपार्ट...

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ