---विज्ञापन---

देश angle-right

दिल्ली-NCR में धुंध कब से छाएगी? 4 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, जानें देशभर में कैसा है मौसम का हाल?

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने 4 राज्यों में चक्रवाती तूफान आने और भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। इससे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ने के आसार हैं। वहीं दिवाली के बाद नवंबर के पहले हफ्ते में ही इस बार पहाड़ों पर बर्फबारी होने के आसार बने हुए हैं।

---विज्ञापन---

Today IMD Weather Forecast: दक्षिण पश्चिम मानसून आज पूरे भारत से विदा हो गया और दक्षिण पूर्वी प्रायद्वीपीय भारत में उत्तर पूर्वी मानसून आ गया है। इसके दबाव से बंगाल की खाड़ी के मध्य में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है। पश्चिम मध्य अरब सागर में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। इससे साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में आज और अगले 2-3 दिन भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना नहीं हुई है।

 

---विज्ञापन---

3 दिन तक चारों राज्यों में बरसते रहेंगे बादल

17 अक्टूबर की सुबह निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से चेन्नई के करीब पुदुचेरी और नेल्लोर के बीच उत्तर तमिलनाडु-दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों को पार करने की संभावना है। इससे इन इलाकों में तूफानी हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होगी। आज आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश होने का रेड अलर्ट रहेगा। कर्नाटक, केरल, गोवा, तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है। 17 अक्टूबर का तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, गोवा में भारी बारिश होगी। 18 अक्टूबर में इन राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। 19 से 21 तक भारत के किसी इलाके में बारिश नहीं होगी और ठंड का असर बढ़ने लगेगा।

---विज्ञापन---

 

चारों राज्यों में स्कूल बंद, मछुआरों को सलाह

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में अगले 2-3 दिन के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कर्नाटक सरकार ने मौसम विभाग की चेतावनी के चलते आंगनबाड़ी, प्राइमरी और हाई स्कूलों में अगले 2-3 दिन की छुट्टी घोषित कर दी है। पुदुचेरी सरकार ने सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने को कहा है। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में पहले से ही भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद हैं, जो अगले 2-3 दिन और बंद रहेंगे। सरकारों ने कंपनियों को अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने को कहा है, ताकि आवाजाही में परेशानी और कोई अनहोनी न हो।

---विज्ञापन---

 

उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, गिरने लगा तापमान

दिल्ली-NCR में मौसम ने करवट ले ली है। सुबह-शाम अच्छी ठंड महसूस होने लगी है। दिन में धूप निकलने से सुबह की ठंड से राहत मिलती है। अभी कुछ दिन मौसम ऐसा बना रहेगा। दिवाली के बाद धुंध और ओस का असर देखने को मिलेगा। ठंड बढ़ने के साथ-साथ प्रदूषण भी बढ़ने लगेगा। अभी दिल्ली का AQI 200 के पार जाने लगा है। आज 16 अक्टूबर को AQI 190 रिकॉर्ड हुआ। दिल्ली सरकार एक जनवरी 2025 तक पटाखों पर बैन लगा चुकी है और ग्रैप-1 भी लागू कर दिया गया है।

---विज्ञापन---

आज राजधानी का अधिकतम तापमान 33.2 °C रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 22.05 °C और 35.29 °C रहने का पूर्वानुमान है। हवा में 17% नमी है और हवा की गति 17 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं दिल्ली जैसा मौसम पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में भी रहेगा। वहीं मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में अगले हफ्ते से ठंड का अहसास लोगों को होने लगेगा। पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू कश्मीर में दिवाली के बाद बर्फबारी होने के आसार हैं। इससे पूरे देश में ठँड का प्रकोप बढ़ जाएगा।

First published on: Oct 16, 2024 08:39 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola