---विज्ञापन---

अलर्ट! बारिश से भयंकर ठंड पड़ेगी; जम्मू कश्मीर-पंजाब समेत 6 राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें कहां-कहां छाएगा कोहरा?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में गुलाबी ठंड छाने लगी है। पूरा उत्तर भारत कोहरे की चपेट में है। मौसम विभाग ने आगे भी बारिश होने और ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं कि अगले 5 दिन कहां-कहां बारिश होगी और कहां-कहां कोहरा छाएगा?

Aaj Ka Mausam 16 November: देश इस समय भीषण ठंड, घने कोहरे, बारिश और बर्फबारी की चपेट में है। अब दिल्ली-NCR में भी कोहरा छाने लगा है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में अब सुबह-शाम की गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है। लोगों के गर्म कपड़े निकल गए हैं।

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी होने से भी ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग ने अगले हफ्ते ठंड और ज्यादा होने की संभावना जताई है। वहीं 20 नवंबर तक कुछ राज्यों में बारिश होने का यलो अलर्ट भी मौसम विभाग ने दिया है। आइए जानते हैं कि अगले 5 दिन देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है? कहां-कहां ठंड पड़ेगी और कहां-कहां बारिश होगी? मौसम विभाग का अपडेट आया है…

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 20 नवंबर तक पंजाब के कुछ क्षेत्रों में, हरियाणा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में, हिमाचल प्रदेश से लेकर सिक्किम तक घने कोहरे की चादर बिछ़ी रहेगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजधानी दिल्ली में भी इस हफ्ते से घना कोहरा छाने लगेगा।

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, मन्नार की खाड़ी और निकटवर्ती श्रीलंका तट पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इससे एक पश्चिमी विक्षोभ पछुआ हवाओं के एक ट्रफ के रूप में ऊपर की ओर एक्टिव है। इससे आज और कल केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तरी पंजाब में कुछ इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है, इससे अन्य राज्यों में ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दिल्ली में बदला दफ्तरों का टाइम

राजधानी दिल्ली में भी अब कोहरा छाने लगा है। आज भी दिल्ली में घना कोहरा छाया और ठंडी हवाएं चल रही हैं। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) भी 407 है। 15 से ज्यादा इलाकों में 400 से ज्यादा AQI के कारण हवा जहरीली है। कोहरे के साथ स्मॉग की चादर बिछी होने से विजिबिलिटी भी कम है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने ट्रैफिक्र, भीड़भाड़ और प्रदूषण को कम करने के लिए सरकारी दफ्तरों का टाइम बदल दिया है। दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफिस आएंगे। सेंट्रल ऑफिस सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे काम करेंगे। दिल्ली सरकार के अपने दफ्तर सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे खुले रहेंगे।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में आज 16 नवंबर 2024 को अधिकतम तापमान 27.46 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 17.05 डिग्री और 29.82 डिग्री रहने के आसार हैं। हवा में 24% नमी है और हवा की स्पीड 24 किलोमीटर प्रति घंटा है। सूरज सुबह 6:44 बजे उदय हुआ और शाम 5:27 बजे अस्त होगा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में 21 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। शाम-सुबह हल्के कोहरे और स्मॉग की चादर बिछी रहेगी। 18 नवंबर से घना कोहरा छाने से तापमान और ज्यादा गिरेगा। 21 नवंबर तक बारिश होने के कोई आसारन नहीं हैं। दिल्ली में इस समय न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 से 30°C और 11 से 17°C के बीच बना हुआ है।

First published on: Nov 16, 2024 10:14 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola