---विज्ञापन---

देश angle-right

अलर्ट! दिल्ली में ठिठुरन बढ़ेगी; 3 राज्यों में तूफान और भारी बारिश की चेतावनी; जानें पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam 14 October: मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी होने पर मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। वहीं मानसून 16 अक्टूबर तक पूरी तरह विदा हो जाएगा। ऐसे में इस हफ्ते देशभर का मौसम कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं...

---विज्ञापन---

IMD Weather Forecast Today: आजकल देशभर का मौसम अजब गजब रंग दिखा रहा है। केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में कहीं-कहीं बारिश हो रही है। जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लाहौल स्पीति, लेह लद्दाख में कहीं-कहीं बर्फ पड़ रही है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि में सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। दिन के समय धूप निकलने से थोड़ी उमस महसूस होती है।

दक्षिण पश्चिम मानसून अभी तक विदा नहीं हुआ है, जिसके चलते साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से समुद्र तटीय इलाकों में तूफानी हवाएं चलने के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज समुद्र तटीय राज्यों में बारिश होने, पहाड़ों पर बर्फबारी होने और मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं कि आज और आने वाले 2-3 दिन में देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मौसम करवट बदल चुका है। सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। दिन में धूप निकलने से हल्की उमस महसूस होती है, लेकिन AC बंद हो गए हैं। पहाड़ों पर जैसे-जैसे बर्फबारी बढ़ेगी, दिल्ली में ठंड बढ़ने लगेगी। IMD के अनुसार, आज शाम तक मौसम करवट बदल सकता है।

कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.55 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज सुबह अधिकतम तापमान 33.88 °C रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 23.05 °C और 34.71 °C रहने के आसार हैं। हवा में 13% नमी है और हवा की स्पीड 13 किलोमीटर प्रति घंटा है। दिल्ली में आज सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 221 रहा।

---विज्ञापन---

 

साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से यहां बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर मानूसन आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों दक्षिण पश्चिमी प्रायद्वीप में 16 अक्टूबर तक एक्टिव हो जाएगा। ऐसे में 15 से 17 अक्टूबर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में होने के आसार हैं। लो प्रेशर वाला एरिया पूर्वी केंद्रीय अरब सागर में बन रहा है, जिससे आज शाम तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हो जाएगा। लो प्रेशर वाला एक एरिया दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के मध्य में कल तक बनने की संभावना है।

---विज्ञापन---

आज दक्षिण पश्चिम मानसून बिहार, झारखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा से जा चुका है। 16 अक्टूबर तक मानसून पूरी तरह विदा हो जाएगा। इसके साथ ही पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हवाओं के प्रभाव से पूर्वोत्तर मानसून तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में एक्टिव है। इसके चलते गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड में आज और कल कहीं भारी बारिश और कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र में तूफानी हवाएं चलने के साथ बारिश होगी।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में सीजन का पहला हिमपात हो चुका है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने के कारण मैदानी इलाकों में ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने भी 19 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के शिमला में पहाड़ी इलाकों में हिमपात होने का अलर्ट दिया है। लाहौल-स्पीति और किनौर में तापमान गिरने से पानी तक जमने लगा है। वहीं बर्फबारी होने से जहां उत्तराखंड में ठिठुरन बढ़ेगी, वहीं मैदानी राज्यों दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में ठंड बढ़ने लगेगी और तापमान में गिरावट दर्ज होने लगेगी।

First published on: Oct 14, 2024 09:05 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola