Live Updates
कहां-कहां बढ़ेगी गर्मी?
हिमाचल प्रदेश के 6 पहाड़ी शहरों का तापमान नॉर्मल हो सकता है, जबकि ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन जिलों में गर्मी बढ़ने की संभावना है। IMD के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस अगले 6 दिन एक्टिव रहेगी।
शिमला-मनाली में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने मंडी, कुल्लू, चंबा, शिमला, कांगड़ा और सिरमौर के कई हिस्सों में आने वाले सप्ताह हल्की बारिश का अलर्ट दिया है, जिसके चलते तापमान ऊपर-नीचे हो सकता है।
बस्तर संभाग में बारिश का अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आज से कम मानसून गतिविधियां होंगी। 2-3 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी होगी।
इसके साथ ही उमस और गर्मी बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में नारायणपुर और कोण्डागाँव तक पहुंचा मानसून।
केरल में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव
केरल: कोट्टायम में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे जिले के कई इलाकों में जलभराव हो गया है।
गुजरात में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश, 34 तालुकाओं में ढाई इंच तक बारिश
गुरुवार शाम 6 बजे तक पिछले 24 घंटों में, गुजरात के 100 से अधिक तालुकाओं में बारिश का मौसम रहा। उत्तर गुजरात में भारी बारिश हुई। उत्तर गुजरात के लगभग 34 तालुकाओं में आधा इंच से ढाई इंच तक बारिश होने से किसान भी परेशान हैं। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से कुछ इलाकों में नुकसान की आशंका है।
इस दौरान अरावली के मोडासा तालुका में सबसे अधिक बारिश हुई, जहां ढाई इंच बारिश हुई, जिससे कई जगहों पर बाढ़ आ गई। इसके अलावा पाटन और मेहसाणा में 2-2 इंच, ऊंझा और पोशिना में ढाई-ढाई इंच और पालनपुर में डेढ़ इंच बारिश हुई।
झारखंड में आज बिजली गिरने का अलर्ट
झारखंड में 30 मई से बारिश, बिजली गिरने के साथ-साथ तेज हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर के चलते अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।
भोपाल, ग्वालियर-जबलपुर समेत 36 जिलों में अलर्ट
नौतपा के छठवें दिन, शुक्रवार को मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर-जबलपुर समेत 36 जिलों में अलर्ट जारी किया है। नरसिंहपुर समेत 6 जिलों में आंधी की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा तक रहेगी। इससे पहले गुरुवार को 10 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी और बारिश का दौर जारी रहा। वहीं, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) भी एक्टिव हैं। इस वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
शुक्रवार को नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में तेज आंधी के साथ बारिश होने का अलर्ट है।
आंधी की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा या इससे अधिक भी रह सकती है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, उमरिया, कटनी और मैहर में भी तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है।
राजस्थान में बदल रहा मौसम
राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में बीती शाम आंधी आने और आसमान में बादल छाए रहने से गर्मी से थोड़ी राहत लोगों को मिली।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 1-2 दिन उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और जयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ-साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान पर बना गहरा दबाव
गुजरात में अगले 2 दिन बिजली गिरने के साथ भारी बारिश का अलर्ट
गुजरात में अगले 2 दिनों तक एक बार फिर हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। तूफान के बाद दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र में हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने मछुआरों को 30 मई से एक जून तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है।
दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी
केरल में मॉनसून की एंट्री के बाद से दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। राजधानी दिल्ली में आज आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
Weather 30 May 2025: भारत के कई राज्यों में मॉनसून की दस्तक के साथ ही मौसम में बदलाव लगातार देखने को मिल रहा है। दिल्ली में IMD ने अगले 3 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है, जिसमें आंधी-बारिश से लेकर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, आईएमडी ने यूपी-बिहार में आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट दिया है। तटीय कर्नाटक, केरल और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। इसके अलावा पहाड़ों पर भी रुक-रुक कर बरसात हो रही है। वहीं, केरल में मॉनसून की एंट्री हो गई है। असम और मेघालय, आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का वेदर सिर्फ News24 के साथ…
संबंधित खबरें
SIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
3 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
4 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
7 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
10 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
14 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
16 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
17 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
18 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: जंतर मंतर पर हुए आज के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के करीब 15 जवान घायल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines