Weather 30 May 2025: दिल्ली में आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी, शिमला-मनाली में कैसा होगा मौसम का मिजाज?

Weather 30 May 2025: भारत में मॉनसून की एंट्री हो गई है और अब धीरे-धीरे अलग-अलग राज्यों की तरफ बढ़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल रहा है। बीती शाम दिल्ली के कुछ इलाकों में आंधी के साथ बारिश हुई। वहीं यूपी के भी कुछ इलाकों में बारिश देखी गई। इसी बीच मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

weather news live (2)

weather news live

विज्ञापन

Weather 30 May 2025: भारत के कई राज्यों में मॉनसून की दस्तक के साथ ही मौसम में बदलाव लगातार देखने को मिल रहा है। दिल्ली में IMD ने अगले 3 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है, जिसमें आंधी-बारिश से लेकर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, आईएमडी ने यूपी-बिहार में आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट दिया है। तटीय कर्नाटक, केरल और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। इसके अलावा पहाड़ों पर भी रुक-रुक कर बरसात हो रही है। वहीं, केरल में मॉनसून की एंट्री हो गई है। असम और मेघालय, आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का वेदर सिर्फ News24 के साथ…

विज्ञापन
This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ