UIDAI: भारत में आधार कार्ड आज न केवल एक पहचान पत्र है, बल्कि यह हर नागरिक की पहचान का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है। इसमें कई अपडेट किए जाते हैं। हाल ही में UIDAI ने साल 2025-26 के लिए नए डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट जारी की है, जो आधार नामांकन (Enrolment) और अपडेट दोनों प्रक्रियाओं पर लागू होगी। अगर आप नया आधार कार्ड बनवाने की योजना बना रहे हैं, या पुराने आधार में कोई बदलाव कराना चाहते हैं, तो आपको पहले से इन नए नियमों की जानकारी होना जरूरी है।
4 श्रेणियों में बांटा गया
आधार कार्ड बनवाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स नई लिस्ट UIDAI ने जारी की है। इसको चार प्रमुख श्रेणियों में बांटा गया है। पहचान प्रमाण, पते का प्रमाण, जन्म तिथि प्रमाण और रिश्ते का प्रमाण होना जरूरी है।
ये भी पढ़ें: ‘हां मैं पाक सेना का एजेंट…’, तहव्वुर राणा का भारतीय एजेंसियों के सामने कबूलनामा
कौन से डॉक्यूमेंट्स मल्टी-पर्पस?
1- भारतीय पासपोर्ट- यह दस्तावेज चारों श्रेणियों (POI, POA, DOB, POR) को कवर करता है।
2- ड्राइविंग लाइसेंस- पहचान और पते का प्रमाण।
3- पैन कार्ड- पहचान प्रमाण के तौर पर काम करता है।
4- वोटर आईडी कार्ड (EPIC) पहचान और पते दोनों के लिए होगा।
5- राशन कार्ड- पते और पारिवारिक संबंधों के प्रमाण के लिए होगा।
6- बैंक पासबुक या खाता विवरण- पते के प्रमाण के रूप में मान्य होगा।
7- सरकारी कर्मचारियों को मिला पहचान पत्र या पेंशन कार्ड भी पहचान प्रमाण के रूप में मान्य होगा।
बच्चों के लिए आधार कार्ड डॉक्यूमेंट्स
UIDAI के अनुसार, 5 साल से ऊपर के बच्चों के लिए भी ये नियम लागू होंगे। उनके लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल ID कार्ड और माता-पिता का आधार कार्ड देना होगा।
विदेशी भारतीयों के लिए नियम
विदेशों में रहने वाले भारतीयों (NRI) को भी अब आधार कार्ड बनवाने के लिए कुछ डॉक्यूमेंट्स देने होंगे। इसके लिए उनको विदेशी पासपोर्ट, OCI कार्ड (Overseas Citizen of India), भारतीय दूतावास से मिला नागरिकता प्रमाण पत्र और FRRO से मिला रेजिडेंट परमिट देना होगा।
डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन का प्रोसेस
UIDAI ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को अब और भी अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बना दिया है। इसमें सभी डॉक्यूमेंट्स की वैधता डिजिटल रूप से चेक की जाएगी। केवल ऑरिजिनल डॉक्यूमेंट्स या UIDAI द्वारा अप्रूव्ड कॉपी ही सही मानी जाएगी। साथ ही अपडेट्स के लिए ओटीपी आधारित ऑथेंटिकेशन करना होगा।
क्या दी गई जरूरी सलाह?
अगर आप आधार बनवाने या अपडेट कराने की योजना बना रहे हैं, तो UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाकर डॉक्यूमेंट्स की अपडेटेड लिस्ट देखें। इस दौरान, किसी भी फर्जी डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल न करें, यह अपराध माना जाएगा।
ये भी पढ़ें: भारत में बुलेट ट्रेन का 7 जुलाई से क्या है कनेक्शन? जानें मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर पर ताजा अपडेट
संबंधित खबरें
स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
21 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
1 hr agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
4 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
4 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
5 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
6 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
9 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines