अगर आपके पास आधार, पैन और वोटर आईडी कार्ड है और आप इन दस्तावेजों के जरिए खुद को भारतीय नागरिक समझते हैं तो सावधान हो जाओ। बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक मामले में सुनवाई करते हुए इन दस्तावेजों को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट का कहना है कि आधार, पैन और वोटर आईडी कार्ड नागरिकता का प्रमाण नहीं हो सकते हैं। बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस पूरे मामले को लेकर नागरिक अधिनियम 1955 का हवाला दिया है। दरअसल यह पूरा मामला बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले एक व्यक्ति को जमानत देने से जुड़ा है।
नागरिक अधिनियम का दिया हवाला
जस्टिस अमित बोरकर की पीठ ने बांग्लादेशी एक नागरिक को जमानत देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि नागरिक अधिनियम के प्रावधान में यह साफ लिखा कि भारत का नागरिक कौन हो सकता है। नागरिकता कैसे प्राप्त की जा सकती है। महज आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड नागरिकता का पात्र नहीं हो सकते हैं। पीठ ने नागरिकता अधिनियम का हवाला देते हुए बांग्लादेशी अब्दुल रऊफ सरदार को जमानत देने से इनकार कर दिया।
ये भी पढ़ें: उम्रकैद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, क्या है नीतीश कटारा हत्याकांड और सुखदेव पहलवान का मामला?
बांग्लादेशी नागरिक के वकील ने दिया ये तर्क
दरअसल मामले की सुनवाई के दौरान बांग्लादेशी नागरिक के वकील ने कोर्ट के सामने उसके भारतीय आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड की बात रखी थी। वकील ने कहा कि अब्दुल के भारतीय नागरिक होने के लिए अब और क्या चाहिए। जो दस्तावेज भारतीय नागरिक बनने के लिए होने चाहिए वो सभी अब्दुल के पास है।
ये भी पढ़ें: ’17 जिंदा लोगों को मृत दिखाकर हटाए नाम’, बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, क्या दी गई दलीलें?
जानिए क्या है पूरा मामला?
कथित बांग्लादेशी नागरिक के खिलाफ पिछले साल ठाणे पुलिस में मामला दर्ज किया गया था। उस पर भारतीय अधिकारियों को गुमराह करके धोखाधड़ी से वोटर कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाने का आरोप है। इसके अलावा, उसने अवैध रूप से गैस और बिजली कनेक्शन भी हासिल किए हैं।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
6 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
7 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
9 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
11 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
11 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
12 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
12 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
13 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
13 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines