Aadhaar Card Enrollment New Process: आधार कार्ड आज भारत देश के हर नागरिक की पहचान है। देश की आधी से ज्यादा जनता आधार कार्ड बनवा चुकी है, लेकिन आज भी देश में कई लोग ऐसे हैं, जिनके आधार कार्ड नहीं बने हैं, क्योंकि किसी के हाथ नहीं हैं तो किसी की फिंगर प्रिंट देने के लिए उंगलियां नहीं हैं। किसी की आंखें नहीं हैं। कई लोगों के तो फिंगर प्रिंट मैच नहीं होने की वजह से आधार कार्ड नहीं बने। ऐसे लोगों के आधार कार्ड बनवाने के लिए भाजपा की मोदी सरकार ने एक नया तरीका बताया है। अब IRIS यानी आंख की पुतली के स्कैन करके आधार कार्ड बनाया जाएगा। इसके विपरीत अगर किसी की आंखों की पुतली स्कैन नहीं हो पाएगी तो उसके फिंगर प्रिंट का इस्तेमाल करके आधार बनवाने के लिए नामांकन किया जा सकता है।
क्यों लिया केंद्र सरकार ने यह फैसला?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केरल को कोट्टायम में एक महिला जोसीमोल पी. जोस का आधार कार्ड नहीं बन पा रहा था, क्योंकि उसकी उंगलियां छोटी थीं, जिस वजह से फिंगर प्रिंट नहीं आ रहे थे और वह आधार के लिए नामांकन नहीं का पा रही थी। आधार कार्ड नहीं बनने के कारण महिला सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रही थी। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स, IT राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मामले में हस्तक्षेप किया। उनके निर्देश पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की एक टीम महिला के घर पहुंची और उसकी आंखों की पुतलियों को स्कैन करके उसके आधार कार्ड का नामांकन किया और मौके पर ही उसका आधार कार्ड जारी कर दिया। आधार बनवाने के इस तरीके को सरकार ने अब पूरे देश में लागू कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir अयोध्या के गर्भगृह की नई तस्वीर आई सामने, VHP के चंपत राय ने दिखाया अलौकिक नजारा
आधार कार्ड के इस्तेमाल की जानकारी कैसे पता करें?
- https://resident.uidai.gov.in पर लॉग इन करें।
- आधार सर्विसेज में जाकर Aadhaar Authentication History पर क्लिक करें।
- आधार सर्विस टैब पर क्लिक करें। आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री दिखाई देगी।
- 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें। वन टाइम पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड या कैप्चा दर्ज करें।
- बॉयोमीट्रिक्स, डेमोग्राफिक्स, OTP, डेमोग्राफिक और बॉयोमीट्रिक, बॉयोमीट्रिक और OTP एवं डेमोग्राफिक और OTP ऑप्शन मिलेंगे।
- कोई एक ऑप्शन चुनें। सभी को भी सेलेक्ट कर सकते हैं। डेट रेंज सेलेक्ट करें।
- रजिस्टर्ड नंबर पर आया OTP दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- आधार कार्ड के इस्तेमाल की जानकार सामने आ जाएगी।
संबंधित खबरें
'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
24 mins agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच करेगी NIA
34 mins agoदिल्ली में किलेबंदी! 2000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
1 hr agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
1 hr agoकौन हैं BJP नेता की बेटी यशस्विनी राजे सिंह? CJP प्रदर्शन के बीच किया डिटेन
1 hr agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
1 hr agoमार्च-रैली या विरोध प्रदर्शन के लिए पुलिस की मंजूरी लेने के क्या हैं नियम?
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट के पास 60 वकील हिरासत में, CJI ने किया दखल
2 hrs agoदीपके को डिटेन करने क्यों भेजी महिला पुलिस अधिकारी? क्या थी रणनीति
3 hrs agoCJP प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके की दादी का निधन, क्या मुंबई जाएंगे वापस?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines