Aadhaar Card को लेकर फंसा नया पेंच, महिला का नहीं बन रहा आधार, सरकारी योजना के लिए भटकना पड़ रहा दर-दर

Aadhaar Card controversy Without fingerprint Woman not have aadhaar: केरल में एक महिला की छोटी उंगलियों के आधार कार्ड नहीं बना। जिसके कारण उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए दर-दर भटकना पड़ा रहा है।

Aadhaar Card

Aadhaar Card controversy Without fingerprint Woman not have aadhaar: केरल के कोट्टायम जिले में आधार को लेकर नया पेंच फंस गया है। यहां पर एक महिला का आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। जिसके कारण उसे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। दरअसल, इसके पीछे की वजह उसकी शारीरिक अक्षमता है। कुदरत ने जोसेमोल नाम की इस महिला के साथ ऐसा भेदभाव किया कि उसे आधार कार्ड बनवाने के लिए बहुत कोशिश करनी पड़ीं। लेकिन उनका आधार बन नहीं सका। उनकी छोटी-छोटी उंगलियों के कारण आधार कार्ड बनाने वाली मशीन ने उनके उंगलियों के प्रिंट ही नहीं लिए। जिसके कारण वह बिना आधार कार्ड के ही रह गईं।

विज्ञापन

राशन कार्ड से हटा नाम

जानकारी के अनुसार, 43 साल की जोसेमोल की छोटी उंगलियां होने की वजह से उनके फिंगर प्रिंट स्पष्ट नहीं हैं। जिसके कारण उनका आधार कार्ड नहीं बना है। इसके लिए वह ऊपर से नीचे तक सभी अधिकारियों के पास गईं। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बता दें कि आधार कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहली जरूरत उंगलियों के निशान होते हैं, उनके उंगलियों के निशान उतने स्पष्ट नहीं है जितने होने चाहिए। आधार कार्ड न बनने की वजह से उन्हें सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इनता ही नहीं उनका नाम राशन कार्ड में भी अवैध करार दिया गया।

विज्ञापन

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

News 24 whatsapp channel

विज्ञापन

विज्ञापन

जिला कलेक्टर ने भी की कोशिश

जोसेमोल की मां लुसी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का आधार बनवाने के लिए हर तरह की कोशिश की। लेकिन उसका आधार नहीं बना। इतना ही नहीं दो साल पहले कोट्टायम के तत्कालीन जिला कलेक्टर ने भी जोसेमोल का आधार बनवाने के लिए पूरी कोशिश की थी। उन्होंने आगे कहा कि आधार कार्ड प्राप्त करना उसका अधिकार है, लेकिन यह काम नहीं हो पा रहा है और इसके कारण, विभिन्न लाभ जिसकी वह हकदार हैं। उसे नहीं मिल पा रहे हैं। उसने कक्षा 9 तक पढ़ाई की है और रोजगार कार्यालय में पंजीकरण कराया है, जहां भी चीजें अटकी हुई हैं। हम नहीं जानते कि क्या करना है और किससे संपर्क करना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ