आधार कार्ड देश की नागरिकता की पहचान है, ये कार्ड बताता है कि आप भारत देश के नागरिक हैं। सरकारी कामों के साथ-साथ गैर-सरकारी कामों के लिए भी आधार कार्ड को इस्तेमाल में लाया जाता है। ऐसे में आपके लिए ये भी जरूरी है कि आप अपने आधार कार्ड को सेफ रखें। आधार कार्ड की सुरक्षा के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने लॉक-अनलॉक फीचर लेकर आए हैं। इस फीचर का इस्तेमाल करके आप अपने आधार कार्ड को लॉक कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर अनलॉक भी कर सकते हैं।
क्यों जरूरी है आधार कार्ड की सिक्योरिटी?
आपको ये तो पता होगा जब आधार कार्ड बनवाते हैं तो हमें बायोमेट्रिक डिटेल जैसे फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन देनी होती है। इन सभी डिटेल को सिक्योर करना बहुत जरूरी है। अगर आप इन्हें सिक्योर नहीं करते हैं तो आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है। ऐसे में यूआईडीएआई ने आधार होल्डर्स को सुविधा दी है कि वह अपने बायोमेट्रिक डिटेल्स को लॉक कर सकते हैं, ताकि कोई दूसरा व्यक्ति आधार कार्ड का इस्तेमाल न कर सके।
ये भी पढ़ें- YEIDA Plot Scheme 2024: कहीं गलती तो नहीं कर दी! सस्ते प्लॉट के लिए आपने क्या चुना पेमेंट का ऑप्शन?
इस फीचर के क्या है फायदे?
आधार कार्ड लॉक-अनलॉक फीचर की सबसे बड़ी खासियत है ये है कि बिना आधार होल्डर्स की अनुमति के कोई दूसरा उसके बायोमेट्रिक का इस्तेमाल नहीं कर सकता है। वहीं अगर बायोमेट्रिक डिटेल्स का इस्तेमाल करना होगा तो पहले आधार कार्ड को अनलॉक करना होगा। बता दें कि इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास रजिस्टर्ड नंबर होना चाहिए। तभी आप इसका फायदा उठा सकते हैं।
आधार कार्ड को कैसे करें सेफ?
1. सबसे पहले यूआईडीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा।
2. अब आप ‘My Aadhaar’ टैब को सेलेक्ट करें।
3. इसके बाद लॉक/अनलॉक बायोमेट्रिक के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
4. अब आपको स्क्रीन पर शो हो रहे टिक बॉक्स को सेलेक्ट करना होगा।
5. इसके बाद ‘लॉक/अनलॉक बायोमेट्रिक’ पर क्लिक करें।
6. अब अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड भरें जिसके बाद ओटीपी के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
6. ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको ‘इनेबल लॉकिंग फीचर’ को सेलेक्ट करना होगा।
7. इसके बाद आधार कार्ड का बायोमेट्रिक डिटेल्स लॉक हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- किसानों की क्या होनी चाहिए उम्र, जानें क्या हैं ये नियम
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
32 mins agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
54 mins agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 hr agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
3 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
4 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
5 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines